शादी के बंधन में बंधे विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर, कौन हैं उनकी दुल्हनिया कैमिला हैरिस

Updated on 12-03-2024 12:26 PM
डेविड मिलर दुनिया भर के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। आईपीएल 2013 में पंजाब किंग्स के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करके उन्होंने अपना नाम बनाया। टी20 इंटरनेशनल में वह 35 गेंद पर शतक ठोक चुके हैं। आईपीएल में अभी वो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। 34 साल के मिलर शादी के बंधन में बंध गए हैं।

मिलर ने गर्लफ्रेंड से की शादी

डेविड मिलर ने अपनी गर्लफ्रेंड कैमिला हैरिस से शादी कर ली है। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इस कपल की शादी हुई। हैरिस आईपीएल के दौरान भी मिलर को चीयर करते नजर आ चुकी हैं।

पोलो खिलाड़ी हैं कैमिला

कैमिला हैरिस भी डेविड मिलर की तरह एक एथलीट हैं। इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वह एक पोलो खिलाड़ी हैं। पोलो खेलते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई फोटो भी शेयर किए हैं।

साथी खिलाड़ी भी शादी में शामिल

डेविड मिलर और कैमिला हैरिस की शादी में साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउंचर के साथ ही क्विंटन डिकॉक भी शामिल हुए। डिकॉक और मिलर ने काफी क्रिकेट एक साथ खेला है।

अगस्त में हुई थी इंगेजमेंट

डेविड मिलर और कैमिला हैरिस ने अगस्त में इंगेजमेंट की थी। डेविड मिलर ने कैमिला को जिम्बाब्वे के मपाला जेना में प्रपोज किया। यह जगह जिम्बाब्वे के जम्बेजी नेशनल पार्क में स्थित है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो

मिलर और कैमिला दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। कुछ वीडियो में दोनों डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।\



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.