युवोदय की टीम को कराया गया एक्सपोजर विजिट

Updated on 28-12-2024 01:00 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत एनआरएलएम की महिलाओं, युवोदय की टीम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक्सपोजर विजिट कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि विजिट के दौरान उन्हें कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर, नवा बिहान, पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, महिला डेस्क तथा सायबर सेल आदि का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान उक्त समस्त लाभार्थियों को प्रत्येक कार्यालय की कार्यप्रणाली तथा उनके द्वारा पीड़ितों को दी जाने वाली प्रत्येक सुविधा सहायता की जानकारी प्राप्त हुई।

विजिट के दौरान कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर में लाभार्थियों को सखी के कार्य एवं उद्देश्य, हिंसा के प्रकार तथा महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रानिक शिकायत पोर्टल (शी बॉक्स) तथा आपातकालीन सेवाओं महिला हेल्पलाईन 181, 112 के संबंध में विस्तारपूर्वक कानूनी एवं विभागीय जानकारी दी एवं पॉम्पलेट वितरण किया गया। हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए की जाने वाली प्रत्येक कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई। संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत ऐसी पीड़ित महिलाओं को धारा 125 के अंतर्गत दी जाने वाली भरण-पोषण का अधिकार तथा धारा 19 के अंतर्गत निवास संरक्षण का अधिकार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारी मोहन राठौर के द्वारा पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला डेस्क के संबंध में जानकारी दी गई कि महिलाएं अपनी समस्याओं को निसंकोच पुलिस को बता सके इस उद्देश्य से महिला अधिकारियों द्वारा कार्य किया जाता है। इसी तरह सायबर सेल के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के संबंध में जानकारी दी गई। विजिट के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर केन्द्र प्रशासक एच. निशा खान, महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.