नोएडा से कानपुर के बीच होगा एक्सप्रेसवे का निर्माण, रूट मैप जान लीजिए

Updated on 28-07-2023 01:56 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे के जरिए विकास की रफ्तार को तेज करने की योजना पर लगातार काम किया जा रहा है। प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के बाद अब योजना नोएडा- कानपुर एक्सप्रेसवे की बनाई जा रही है। इसको लेकर कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। औद्योगिक नगरी कानपुर को इस एक्सप्रेसवे के जरिए सीधे देश के बड़े एयरपोर्ट में से एक के रूप में विकसित किए जा रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी दी जाएगी। कानपुर- लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना पर पहले से काम चल रहा है। नए एक्सप्रेसवे की परियोजना से इसके आसपास के इलाकों में औद्योगिक विकास और विकास योजनाओं को संचालित करने में मदद मिलेगी। एक्सप्रेसवे से हापुड़ को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए 60 किलोमीटर लंबे कनेक्टर रोड के निर्माण की योजना है। कानपुर से हापुड़ के बीच एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना तैयार की गई थी। अब इस योजना में बदलाव किया गया है। इससे दो बड़े शहरों को सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।


इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बदलाव

नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना को लेकर दावा किया जा रहा है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ध्यान में रखते हुए इसमें बदलाव किया गया है। एनएचएआई के इंजीनियरों ने प्राइमरी स्टेज पर काम पूरा कराया गया है। योजना का डीपीआर तैयार किया गया है। मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना में बदलाव को मंजूरी मिलने के बाद काम को शुरू किए जाने के भी संकेत मिलने लगे हैं।

क्या होगा एक्सप्रेसवे का रूट मैप?

नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे के प्राइमरी स्टेज पर तैयार किए गए डीपीआर के तहत रूट मैप का ब्यौरा भी सामने आया है। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के छह जिलों से होकर गुजरेगा। नोएडा से शुरू होकर बुलंदशहर होते हुए एक्सप्रेसवे कासगंज पहुंचेगा। वहां से एटा, मैनपुरी और कन्नौज होते हुए कानपुर का रूट तय किया गया है। कानपुर से कन्नौज तक वर्तमान जीटी रोड के ऊपर ही इस एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। कन्नौज के बाद नोएडा तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा। नोएडा के सिरसा में यह एक्सप्रेसवे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा।

जेवर एयरपोर्ट के पास वाहनों को चढ़ने और उतरने के लिए लूप के निर्माण की भी योजना है। सिरसा तक एक्सप्रेसवे के जाने के कारण वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल को पकड़ सकते हैं। यहां से गाजियाबाद और फरीदाबाद की तरफ भी जा सकते हैं।

सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का है सुझाव

एनएचएआई की ओर से किए गए सर्वे में सुझाव दिया गया कि एक्सप्रेसवे को शुरुआत में ही सिक्स लेन का बनाया जाएगा। दरअसल, इस एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक लोड काफी ज्यादा होने की बात कही जा रही है। जीटी रोड का ट्रैफिक भी एक्सप्रेसवे पर मूव होने का दावा किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट बनकर तैयार होने और उसके शुरू होने के बाद इस पर लोगों का आना-जाना बढ़ने की भी बात कही जा रही है।


380 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेसवे

नोएडा कानपुर एक्सप्रेसवे 380 किलोमीटर लंबा होगा। हापुड़ जाने के लिए 60 किलोमीटर लंबे कनेक्टर का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट के पूरा होने की संभावित तिथि मार्च 2026 निर्धारित की गई है। दरअसल, सर्वे में पाया गया है कि जेवर एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद सीधी कनेक्टिविटी की जरूरत होगी। एनएचएआई की ओर से सुझाव आया है कि अगर कानपुर-नोएडा एक्सप्रेसवे को अगर जेवर के रास्ते हापुड़ से जोड़ा जाता है तो अधिक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। उनका सफर आसान हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.