105 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा पर लगी टकटकी, महेश जोशी और शांति धारीवाल की दावेदारी समेत 8 सीटों पर फंसा पेंच

Updated on 30-10-2023 01:40 PM
जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भले ही शुरू हो गई हो लेकिन प्रत्याशियों के नामों पर अभी तक मंथन जारी है। कांग्रेस अभी तक केवल 95 प्रत्याशियों के नाम तय कर पाई है। पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की 3 सूचियां जारी की गई। पहली सूची में 33, दूसरी में 43 और तीसरी सूची में सिर्फ 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए। अब चौथी सूची पर मंथन चल रहा है। रविवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। अब सोमवार शाम को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक होगी। इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, सुखजिन्दर सिंह रंधावा सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सीवीसी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी अंतिम मुहर

सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा शनिवार शाम से दिल्ली में हैं। ये तीनों नेता सोमवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। एक एक सीट पर मंथन के दौरान कांग्रेस हाईकमान के सामने दावेदारों के बारे में फीडबैक देंगे। बैठक के बाद सोमवार देर रात या मंगलवार को पार्टी हाईकमान की ओर से प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की जाएगी।

8 सीटों पर फंसा है पेंच


गौरव गोगोई की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में 105 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर विरोधाभास की स्थिति बनी रही। इन 8 सीटों में ऐसे नेता हैं जिनमें से कुछ ने कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ खुलेआम बगावत की थी। हवामहल से मौजूदा विधायक डॉ. महेश जोशी और कोटा उत्तर से मौजूदा विधायक शांति धारीवाल को अनुशासनहीनता का नोटिस मिला था। अजमेर उत्तर, भरतपुर की कामां, झोटवाड़ा, फुलेरा, बाड़मेर की शिव सीट पर भी प्रत्याशी तय करने में काफी परेशानी आ रही है क्योंकि प्रदेश नेतृत्व ने जो पैनल तैयार किया है। उसमें जिन्हें प्राथमिकता दी गई, उन नेताओं का स्थानीय स्तर पर काफी विरोध हो रहा है। अब यह देखना होगा कि पार्टी हाईकमान क्या निर्णय लेता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.