त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार

Updated on 25-08-2026 03:41 PM
रायपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ से पहले रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर आभूषण चोरी करने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने मालवीय रोड पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, बीते रविवार को रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए मालवीय रोड पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भीड़ में एक छोटे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती तथा मौका मिलते ही उनके गले के पास हाथ लगाती दिखाई दीं। फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नंदनी राजपूत (32) और सानिया मरकाम (20), दोनों निवासी गुढियारी, रायपुर बताया। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

7 चोरी की वारदातों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गोलबाजार, महादेव घाट, इतवारी बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और मेला स्थलों में महिलाओं एवं छोटे बच्चों को निशाना बनाकर सोने के लॉकेट, चेन और अन्य आभूषण चोरी करने की कुल 7 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपियों की निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपये नगद, घटनाओं में इस्तेमाल एक एक्टिवा और 5 मोबाइल फोन समेत कुल करीब 12 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है। चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है।

त्योहारी भीड़ से पहले पुलिस की सतर्कता
रक्षाबंधन के दौरान मालवीय रोड, गोलबाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा पहले से ही बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि समय रहते दोनों महिला आरोपियों की गिरफ्तारी से त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर की जाने वाली कई संभावित चोरी की वारदातों को टालने में सफलता मिली है।

गिरफ्तार आरोपी
नंदनी राजपूत, पति मोहन राजपूत नोपाली, उम्र 32 वर्ष, निवासी रामनगर कर्मा चौक, थाना गुढियारी, रायपुर।
सानिया मरकाम, पिता कोमल मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर पुराना पुलिस चौकी के पास, थाना गुढियारी, रायपुर।


जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी नंदनी राजपूत का पति मोहन राजपूत नोपाली, थाना गुढियारी का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में नारकोटिक एक्ट के एक मामले में दोषसिद्ध होने के बाद केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.