एफ 35 फाइटर जेट, 4 मिसाइलें... इजरायल ने हिजबुल्लाह कमांडर को ऐसे किया ढेर, धमाका होते ही उड़ गईं कारें

Updated on 21-09-2024 03:33 PM
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक मंत्री ने उस इलाके में नाकाबंदी कर दी है। ऐसा इसलिए ताकि घायलों और मृतकों के बचाव का प्रयास आसान हो सके। इजरायली डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी के मुताबिक हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील आवासीय भवनों के अंडरग्राउंड में अपने साथियों के साथ था।

अकील 58 करोड़ का इनामी था। अमेरिका का यह मोस्ट वांटेड था। इजरायली डिफेंस फोर्स के मुताबिक एफ-35 फाइटर जेट्स के जरिए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। एफ-35 के जरिए मिसाइल दागी गई। अल जजीरा नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक चार मिसाइलें फायर की गई थीं। हमला तब हुआ जब हिजबुल्ला की खतरनाक राडवान फोर्स की मीटिंग हो रही थी। जमीन के दो मंजिला नीचे मीटिंग चल रही थी। लेकिन इजरायल वहां भी इन्हें खत्म करने में कामयाब हुआ।

हमले में 14 लोगों की मौत


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग में 20 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कुछ बुरी तरह घायल होकर जिंदा बच गए। लेबनान के एमटीसी न्यूज नेटवर्क के मुताबिक राडवान फोर्स के तीन वरिष्ठ नेताओं के परिवारों को सूचित किया गया कि और भी ज्यादा शवों के मिलने की संभावना है। लेबनान के एक आंकड़े के मुताबिक हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए। 66 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हैं।

मिसाइल गिरने पर लगा भूकंप आया


हमले के कारण आसपास के इलाकों को भी नुकसान हुआ है। आस-पास की दर्जनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। खड़ी गाड़ियां पलट गईं और उनकी खिड़कियां टूट गईं। हिजबुल्लाह से जुड़े अल-मायादीन नेटवर्क के मुताबिक हमले से दुकानें तबाह हुई हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने हमले से पहले किसी भी तरह के मिसाइल की आवाज नहीं सुनी। जब मिसाइल फटी तब उसे हमले का पता चला।

उसने कहा कि जहां बम गिरा वहां इमारत पूरी तरह तबाह हो गई। 7 अक्टूबर के हमले के बाद यह इजरायली एयरफोर्स का तीसरा हमला है। पहले हमले में हमास का वरिष्ठ नेता सालेह अल-अरौरी मारा गया था। दूसरे हमले में फुआद शुकर की मौत हुई, जिसे इजरायल में हिजबुल्लाह का चीफ ऑफ स्टाफ कहा जाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.