Twitter को सीधी टक्कर देने की तैयारी में फेसबुक, Meta ने तैयार किया खास प्लान

Updated on 12-03-2023 12:57 AM
नई दिल्ली: फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने एलन मस्क की कंपनी ट्विटर (Twitter) से टक्कर लेने की तैयारी कर ली है। मेटा ने इसके लिए एक सॉलिड योजना तैयार कर ली है। मेटा कंपनी एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है, जो बहुत हद तक ट्विटर की तरह काम कर रही है। ट्विटर को पछाड़ने के लिए Meta ने इसकी खास तैयारी कर लिया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में हो रहे बदलावों के बाद जिस तरह एलन मस्क फीचर को, ब्लू टिक को पेड करते जा रहे हैं, लग रहा है किआने वाले दिनों में ट्विटर यूजर्स की संख्या गिर सकती है। इसे मेटा मौके के तौर पर देख रही है। इसी मौके पर चौका लगाने के लिए मेटा ने एक नए सोशल मीडिया ऐप लाने की तैयार कर ली है। इस नए ऐप पर लोग टेक्स्ट बेस्ड अपडेट्स पोस्ट कर सकेंगे। फिलहाल ये ऐप अभी अपने शुरुआती दौर में है। इस स्टैंडअलोन डिसेंट्रलाइज्ड सोशल नेटवर्क के जरिए लोग टेक्स्ड के जरिए अपनी बात रख सकेंगे।

मेटा ने शुक्रवार को कहा कि वह टेक्स्ट अपडेट साझा करने के लिए एक अलग सोशल नेटवर्क की संभावनाएं तलाश रही है। मेटा का यह बयान इन खबरों के बीच आया है कि कंपनी ट्विटर के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक ऐप की योजना बना रही है। मेटा ने कहा कि उसका मानना है कि एक अलग मंच के लिए अवसर है, जहां रचनाकार और सार्वजनिक हस्तियां अपनी रुचियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।

मेटा प्रवक्ता ने कहा, kf हम टेक्स्ट अपडेट साझा करने के लिए एक अलग विकेन्द्रीकृत सोशल नेटवर्क की संभावनाएं तलाश रहे हैं। हमारा मानना है कि एक अलग मंच के लिए अवसर है, जहां रचनाकार और सार्वजनिक हस्तियां अपनी रुचियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी सोशल मीडिया दिग्गज ने इस बारे में सटीक विवरण या ऐप को पेश करने की समय सीमा नहीं बताई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.