शर्म से झुके चेहरे, भीगी बिल्ली बने 'बाबर शेर', कुछ यूं अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की इज्जत उतार ली

Updated on 24-10-2023 02:00 PM
​पाकिस्तान टीम जब विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए भारत रवाना हो रही थी तो वहां की मीडिया, पूर्व क्रिकेटर और फैंस बाबर सेना को बब्बर शेर बता रहे थे। उसने अपने शुरुआत दो मैच जीते भी, लेकिन जल्द ही उसकी पोल खुल गई। भारत के खिलाफ हार के बाद उसके खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ऐसा गिरा कि टीम अफगानिस्तान से भी हार गई। हार भी ऐसी वैसी नहीं, 8 विकेट की बड़ी हार। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम शर्म से पानी-पानी नजर आई। मैच के बाद पाकिस्तान टीम बड़ी मुश्किल से अपने आंसू रोकते नजर आई। आइए जानें किस तरह से अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को शर्मनाक हार के लिए मजबूर किया।

इस दहाड़ की हूंकार पाकिस्तान तक

पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तानी बल्लेबाज शाहिदी ने दहाड़ लगाई। इस तस्वीर की हूंकार पाकिस्तान के हर क्रिकेट फैन को शर्मसार होने के लिए मजबूर कर देगी।

बाबर आजम शर्मसार

पाकिस्तान को हारता देख कप्तान बाबर आजम निराश हो गए थे। उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चलता है कि यह हार कितनी शर्मसार करने वाली है।

शाहीन अफरीदी के हौसले पस्त दिखे

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज होने का दावा करने वाले शाहीन अफरीदी का घुटनों पर हाथ रखकर झुकना बतलाता है कि किस कदर पाकिस्तानी टीम के हौसले पस्त हो गए थे।

रिजवान तो मुंह छिपाते नजर आए

पाकिस्तान की जीत पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मोहम्मद रिजवान बुरी तरह शर्मसार थे। वह अपना मुंह छिपाते नजर आए।

ये क्या हो गया

अफगानिस्तान से हार के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी अपनी तकदीर को कोस रहे होंगे। पाकिस्तान जिसका क्रिकेट गुरु होने का दावा करता था उसी से हार मिलना उसके लिए शर्मसार होना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी मुश्किल से बोल पा रहे थे बाबर आजम

कप्तान बाबर आजम का हाल बुरा था। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी मुश्किल से बोल पा रहे थे।

यह हार जिंदगीभर याद रहेगी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.