ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने सालातोंग में सुविधा शिविर जारी

Updated on 16-07-2025 12:29 PM

सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में माओवाद प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए विशेष सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत यह शिविर शासन की योजनाओं पहुंचाने के साथ ही सरकार और समाज के बीच विश्वास का सेतु भी बन रहा है, जिससे विकास की किरण सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।

सालातोंग शिविर में शासन की योजनाओं का मिल रहा लाभ

कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत सालातोंग में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित शिविर में पोटकपल्ली, पालाचलमा और पेंटापाड़ के ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा आधार कार्ड, जनधन बैंक खाता ओपन, वोटर आईडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, केसीसी, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड और वय वंदन योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। शिविर में पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी जानकारी और लाभ भी ग्रामीणों को सीधे तौर पर मुहैया कराए जा रही है।

स्वास्थ्य सेवा से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक

शिविर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पात्र ग्रामीणों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे वे 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकें। साथ ही वयोवृद्ध नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड बनाकर उन्हें विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आगामी सुविधा शिविर

नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत लगातार शिविर लगाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 31 जुलाई तक जिले के विभिन्न चिन्हांकित ग्रामों में शिविर लगाए जा रहे हैं। 23 से 27 जुलाई तक दुलेड़ में आयोजित किया जाएगा जिसमें दुलेड़, बुरकापाल और एल्मागुंडा के ग्रामीण शामिल होंगे और 29 से 31 जुलाई तक गोलापल्ली में आयोजित शिविर में सिंगाराम, क्रिस्टाराम, गंगलेर और मेहता के ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.