बंद होती फैक्ट्रियां, बढ़ती बेरोजगारी, दुनिया को धौंस दिखाने वाले चीन की हालत हो रही खराब

Updated on 08-11-2023 02:23 PM
चीन में 25 वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश माइनस में चला गया है। आंकड़ों के अनुसार तीसरी तिमाही में डायरेक्ट इनवेस्टमेंट लायबिलिटीज माइनस 11.8 अरब डॉलर रही है, जो पिछले साल के इसी समय में 14.1 अरब डॉलर रही थी। चीन में रियल एस्टेट कंपनियों की हालत खराब है। विदेशी निवेशक चीन से मुंह मोड़ रहे हैं।

चीन का बुरा दौर

भारत की अर्थव्यवस्था जहां रॉकेट की रफ्तार से भाग रही है। वहीं चीन की इकॉनमी बुरे दौर से गुजर रही है। कोरोना महामारी के बाद से चीन की अर्थव्यवस्था संभल नहीं पाई है। रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर में लग रहे झटकों से चीन की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है।

भाग रहीं विदेशी कंपनियां

अब विदेशी कंपनियां चीन से दूर भाग रही हैं। ये कंपनियां अब नया ठिकाना तलाश रही हैं। वहीं चीन की कंपनियों की हालत हर दिन पतली होती जा रही है। कंपनियां दिवालिया हो रही हैं। चीन की इकॉनमी ग्रोथ को लेकर कई रेटिंग एजेंसियां चिंता जाहिर कर चुकी है।

रियल एस्टेट पर संकट

कोरोना महामारी के बाद से चीन का रियल एस्टेट सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चीन में घरों की मांग गिर गई है। इससे प्रॉपर्टी की कीमत गिरी हैं। चीन के प्रॉपर्टी मालिक पिछले तीन वर्षों में पहले से और गरीब हो गए हैं। जानकारों के मुताबिक, प्रॉपर्टी मार्केट में आए इस संकट को ठीक होने में अभी कई साल लगेंगे।

खरीदने की कम हो रही क्षमता

पूरी दुनिया के देश इस समय बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। वहीं चीन डिफ्लेशन (Deflation) से गुजर रहा है। चीन में सामानों की कीमतें कम हो रही हैं। लोगों की खरीदने की क्षमता घटती जा रही है। चीनी कंपनियां तबाह हो रही हैं। जहां दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं तो चीन दरों में कटौती कर रहा है।

कर्ज का बोझ

चीन के करीब 31 राज्यों पर 782 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। चीन की रियल एस्टेट कंपनी कंट्री गार्डन को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है । दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने चीन में मोटा पैसा लगा रखा है, जिसका उन्हें फायदा भी मिला है, लेकिन चीन की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का असर अब उनपर होने वाला है।

युवाओं के पास रोजगार नहीं

चीन में बेरोजगारी रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीनों में चीन में 16 से 24 वर्ष की आयु के लोगों की बेरोजगारी दर 21.3 फीसदी थी। यह साल 2018 तक के डेटा के अनुसार सबसे ज्‍यादा है। चीन में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.