कारखाने भी चलने लगे अब सूर्यघर योजना की बिजली से

Updated on 11-09-2025 01:30 PM

बिलासपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के प्रति अब लोगों का रुझान बढ़ाने लगा है, अब घरेलू उपयोग के साथ ही उपयोगिता समझने पर लोग व्यावसायिक उपयोग के लिए भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। योजना के तहत कोनी निवासी श्री ओम अग्रवाल ने अपने दो घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, बर्तन बनाने और बेचने के अपने व्यवसाय के लिए भी उन्होंने सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, उन्होंने बताया कि व्यावसायिक उपयोग के कारण बिजली की खपत काफी अधिक थी जिसके कारण बिल भी काफी अधिक आता था। पहले घरेलू  उपयोग के लिए उन्होंने छह किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया और इससे मिलने वाले लाभ को देखते हुए व्यावसायिक उपयोग के लिए 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है जो उनके पु़त्र मुरली अग्रवाल के नाम पर है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल से हो रहे बिजली उत्पादन से अब उन्हें महंगे बिजली के बिल से राहत मिल रही है और उनके दोनों घरों का बिजली बिल काफी कम हो गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

    ओम अग्रवाल के पोते संस्कार अग्रवाल ने बताया कि सूर्यघर योजना के विषय में जानकारी मिलने पर उन्होने सबसे पहले घरेलू उपयोग के लिए सोलर पैनल लगवाया जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया। सोलर पैनल के लाभ को देखते हुए परिवार ने व्यावसायिक उपयोग  के लिए भी इसे लगवाने का निर्णय लिया और दूसरे घर में 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। दोनों सोलर पैनल लगवाने पर लगभग नौ लाख की लागत आई जिसमें से केंद्र और राज्य की सब्सिडी मिलाकर दो लाख सोलह हजार खाते में आ गए हैं। दोनों घरों  की छत पर  16 किलोवाट का सोलर पैनल लगा है, जिससे हो रहे बिजली उत्पादन से प्रतिमाह बिजली बिल काफी कम हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केवंल 1 बार निवेश करना है जिसके बाद 25 वर्षाे तक बिजली की आपूर्ति होती रहेगी। लंबे समय के लिए यह एक बेहद किफायती योजना है जिसमें मेंटेनेंस की सुविधा भी कम्पनी द्वारा दी जाती है। यह योजना ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस योजना को अपनाकर सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें और पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान दें।

    उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उक्त स्थापित प्लाण्ट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से जुड़ेगा जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कम बिजली बिल, बिजली उत्पादन कर आत्मनिर्भरत और नवीन रोजगार का भी सृजन हो रहा है। इससे नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। शासन द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान भी दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.