महाराष्ट्र में फडणवीस कैबिनेट का विस्तार 15 दिसंबर को:32 मंत्री शामिल होंगे

Updated on 14-12-2024 01:56 PM

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार की कैबिनेट का विस्तार 15 दिसंबर को होगा। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा। इसमें 30 से 32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत ज्यादा से ज्यादा 43 सदस्य हो सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है। जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं। संभावित मंत्रियों को शपथ के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस खुद फोन करेंगे।

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कैबिनेट फाइनल करने के लिए डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग चर्चा की। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने अपने मंत्रियों की लिस्ट मुख्यमंत्री फडणवीस को दे दी है।

मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों के नाम

NCP- अजित गुट: 5 पुराने मंत्रियों समेत जिरवाल-भरणे का नाम चर्चा में

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिछली सरकार में मंत्री रहे छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, धर्मरावबाबा, अदिति तटकरे, अनिल पाटिल के नाम बने रहेंगे। दिलीप वलसे पाटिल पहले ही इनकार कर चुके हैं जबकि हसन मुश्रिफ का पत्ता कट सकता है। सूत्रों के मुताबिक नरहरि जिरवाल, दत्ता भरणे को मंत्री पद मिल सकता है।

शिवसेना शिंदे गुट: गोगवले, शिरसाट, खोतकर को मिल सकता है मौका

शिंदे ने उदय सामंत, शंभुराजे देसाई, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल के नाम बरकरार रखे हैं। प्रवक्ता संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरत गोगवले, विजय शिवतारे, अर्जुन खोतकर को भी मौका मिल सकता है।

भाजपा से मुंडे, मुनगंटीवार और पाटिल का नाम शामिल

कैबिनेट में चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे के नाम सबसे ऊपर हैं। मेघना बोर्डिकर, संभाजी पाटिल निलंगेकर, रवींद्र चव्हाण, राधाकृष्ण पाटिल, गिरीश महाजन, अतुल सावे, परिणय फुके और संजय कुटे के नाम भी शामिल हैं। बीजेपी ने कुछ नए चेहरों को मौका देने का फैसला किया है।

गृह मंत्रालय को लेकर 10 दिन से अटका मंत्रिमंडल विस्तार

  • सूत्रों के मुताबिक, शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उधर शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए।
  • भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.