फडणवीस बोले- राहुल ने महाराष्ट्र का अपमान किया, माफी मांगिए

Updated on 04-02-2025 12:48 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राहुल गांधी से कहा कि वे महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगें। दरअसल, राहुल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने वोटर्स की संख्या में धांधली की।

राहुल ने लोकसभा में दावा किया था कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा ने अपनी जीती हुई सीटों पर करीब 70 लाख नए वोटर जोड़े, जो हिमाचल प्रदेश की पूरी आबादी के बराबर है।

इस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा, 'महाराष्ट्र का अपमान करने के बजाय आत्मचिंतन करें! यह छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा फुले और वीर सावरकर की धरती है। सिर्फ इसलिए कि आपकी पार्टी हार गई, आप जनता के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।'

फडणवीस ने आगे कहा, 'अपनी हार पर चिंतन करने के बजाय, आप झूठे आरोप लगा रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता आपको इसके लिए माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी, माफी मांगें!'

राहुल ने इलेक्शन कमीशन से लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट मांगी

वोटर्स डेटा में गड़बड़ी का आरोप लगाया नेता विपक्ष बोले कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के वक्त जितना वोट था, सिर्फ 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव के दौरान उसमें हिमाचल प्रदेश जितना बड़ा वोटिंग रोल जोड़ दिया गया। जितने 5 साल में जोड़े जाते हैं, उतने 5 महीने में जोड़ दिए गए।

राहुल ने कहा कि दिलचस्प बात है कि नए वोटर्स उन्हीं विधानसभाओं में ज्यादा हैं, जहां भाजपा जीती है। हिमाचल प्रदेश जितने बड़े वोटर्स लोकसभा के बाद जादू से आए कैसे। इलेक्शन कमीशन से हम कह रहे हैं कि हमें लोकसभा की वोटर लिस्ट इलेक्ट्रॉनिकली दीजिए।

भाजपा नेता श्रीकांत शिंदे बोले- ऐसे बयानों से राहुल की निराशा झलकती है

इसे लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव को लेकर किए गए उनके दावे निराधार हैं और इससे दिखाता है कि वे लगातार हार की वजह से निराशा में हैं।

शिंदे ने कहा कि राहुल झूठे आरोप लगाकर सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक जिम्मेदार नेता के लायक व्यवहार नहीं है, बल्कि उनकी राजनीतिक हताशा को दिखाता है। शिवसेना की मांग है कि राहुल गांधी महाराष्ट्र की जनता ही नहीं, बल्कि पूरे देश से माफी मांगें।

शिंदे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बातें सिर्फ भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने और कांग्रेस की लगातार हार को छिपाने का तरीका हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 30 वर्षों में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, जो हमारे लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। इसका पूरा श्रेय चुनाव आयोग को जाता है, जिसने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए।

शिंदे ने कहा, 'राहुल गांधी की बेबुनियाद बातें जनता की मर्जी से ऊपर नहीं जा सकतीं। 2024 के विधानसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी (MVA) की करारी हार बाहरी वजहों से नहीं, बल्कि उनकी खुद की गलतियों, अहंकार और विचारधारा के टकराव की वजह से हुई।'

महाराष्ट्र में 23 नवंबर 2024 को बनी थी महायुति सरकार

पिछले साल 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। महायुति को 230 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं।

वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी (MVA) 46 सीटों पर सिमट गया। शिवसेना (उद्धव) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें आईं। 2 सीटें सपा ने जीती हैं। 10 सीटें अन्य के खाते में गईं।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.