बैटिंग और बॉलिंग में फेल, कप्तानी में भी फिसड्डी, फिर भी हार्दिक पंड्या को डिफेंड कर रही मुंबई इंडियंस

Updated on 15-04-2024 12:59 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड टीम की हार के लिए विशेष व्यक्तियों को दोषी ठहराने वाले लोगों से परेशान हैं और तंग आ चुके हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रन की हार के बाद प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे संघर्षरत कप्तान हार्दिक पंड्या को निशाना नहीं बनाएं। सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने पंड्या के पारी के अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए।

पोलार्ड ने हार्दिक को किया डिफेंड

मुंबई इंडियंस के कप्तान को इस ओवर में लाइन और लेंथ को लेकर जूझना पड़ा और उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर दो वाइड भी फेंकी। पंड्या ने अपने तीन ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए और उन्हें बल्लेबाजी में भी काफी दिक्कत हुई। वह मैच के अहम चरण पर छह गेंदों पर केवल दो रन ही बना सके। पोलार्ड ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘आपको इस तरह के दिनों का सामना करना पड़ता है। मैं व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर निशाना साधने से तंग आ चुका हूं। आखिर क्रिकेट एक टीम खेल है।’
पोलार्ड ने आगे बात करते हुए कहा, ‘वह एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। टीम के साथियों के साथ उसके संबंध अच्छे है। क्रिकेट में आपके अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे भी। मैं एक ऐसे व्यक्ति को देख रहा हूं जो अपने कौशल को जारी रखने और अपनी क्षमता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।’

कीरोन पोलार्ड ने प्रशंसकों को भारत के टी20 विश्व कप अभियान के लिए पंड्या को चुने जाने की संभावना के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो हर कोई ‘उसकी प्रशंसा’ करने लगेगा। पोलार्ड ने कहा, ‘वह ऐसा व्यक्ति है जो छह सप्ताह से भी कम समय में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। हम सभी उसकी हौसला अफजाई करेंगे और चाहते हैं कि वह अच्छा प्रदर्शन करे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.