फर्जी और भ्रामक दावों पर कसेगी नकेल! '100% इकोफ्रेंडली' और 'ऑर्गेनिक' जैसे दावे किए जाएंगे वेरिफाई

Updated on 16-10-2024 01:42 PM
नई दिल्ली : कोई भी मैन्युफैक्चरर, ट्रेडर, सर्विस प्रोवाइडर और एडवर्टाइजिंग एजेंसी अगर किसी प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में '100% इकोफ्रेंडली', 'जीरो एमिशन', 'ग्रीन', 'नैचुरल', 'क्रुएलिटी फ्री' या 'ऑर्गेनिक' होने जैसे दावे करेगा, तो यह जानकारी देनी होगी कि किस आधार पर ऐसा कहा जा रहा है, जिससे वेरिफाई किया जा सके, ऐसा है भी या नहीं।

कई बार पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता भुनाने के लिए कई कंपनियां फर्जी दावे करती हैं। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री के तहत आने वाली सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने मंगलवार को ग्रीनवॉशिंग और पर्यावरण से जुड़े गुमराह करने वाले दावों की रोकथाम के लिए गाइडलाइंस जारी कीं।

छिपाएं नहीं, साफ-साफ बताएं

किसी भी सर्विस या प्रोडक्ट या उसकी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के एनवायरमेंट फ्रेंडली होने के फर्जी, अस्पष्ट या बढ़ा-चढ़ाकर दावे करते हुए प्रोडक्ट या सर्विस की नुकसानदेह बातों को छिपाने की हरकत को ग्रीनवॉशिंग कहा जाता है। विज्ञापन में साफ बताना होगा कि पूरे प्रोडक्ट या सर्विस को एनवायरमेंट फ्रेंडली बताया जा रहा है या उसके कुछ हिस्सों को या मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को या पैकेजिंग को या डिस्पोजल को या केवल सर्विस देने को तरीके के बारे में ऐसा दावा किया जा रहा है।

ग्रीनवॉशिंग कानून क्यों जरूरी?

ग्रीन, इकोफ्रेंडली और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के बढ़ते क्रेज को भुनाने के लिए कंपनियां अक्सर झूठे और भ्रामक दावे करती हैं। कई बार वो उन प्रोडक्ट्स के बारे में आर्गेनिक होने, इकोफ्रेंडली होने के दावे करती हैं जो असल में या तो बिल्कुल भी ऑर्गेनिक या ग्रीन नहीं होतीं या फिर आंशिक रूप से होती हैं। इसी तरह की चालाकियों पर लगाम लगाने के लिए सररकार पर ग्रीनवॉशिंग कानून ला रही है। कंपनियां कुछ ऐसी ही चालाकियां कथित रूप से शुगर फ्री प्रोडक्ट्स को लेकर भी करती हैं। अब इन कंपनियों को बताना होगा कि आखिर उनका प्रोडक्ट कैसे ऑर्गेनिक, ग्रीन या शुगर फ्री हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.