फर्जी फाइनांस कंपनी का भंडाफोड़, गिरोह के 4 ठग अरेस्ट... जॉब दिलाने के नाम पर लोगों से कर रहा था ठगी

Updated on 20-10-2023 01:36 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने फाइनांस कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 आईडी (वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड) 13 मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर, नोट गिनने की मशीन, चार रजिस्टर, 15 ग्राहक डेटा शीट, 6800 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त 1 गाड़ी बरामद की गई है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुड्डू चौधरी, रहमत और मोहम्मद अतीक निवासी कंकर खेड़ा मेरठ के अलावा भोजपुर निवासी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने बताया कि वे लोग काफी समय से ठगी कर रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार करते हैं। उसके बाद उन फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड पर सिम कार्ड खरीदने के बाद लोगों को जॉब दिलाने के नाम पर फोन करते हैं। जो लोग उनके झांसे में आ जाते हैं, उन्हें अपने यहां नौकरी पर रखने का झांसा देकर उन्हें अपनी फर्जी फाइनांस कंपनी से लोगों को लोन दिलाने के लिए कागजात मांगते हैं। जरूरतमंद लोगों के कागज आने के बाद उनसे लोन की फीस के नाम पर बताए गए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करके ठगी कर लेते हैं। फिर उन पैसों को प्रतिदिन निकालकर आपस में बांट लेते हैं।

पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई


गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस और स्वाट टीम ट्रांस हिन्डन जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद ने ठगी करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों की गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8 आईडी (वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड ) 13 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर, 1 नोट गिनने की मशीन, 4 रजिस्टर, 15 ग्राहक डाटा शीट, 6800 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल 1 गाड़ी बरामद की गई है।

ये शातिर ठग अपनी एक फाइनांस कंपनी खोलकर भारत के दूर दराज राज्यों में अपनी कंपनी का एड देकर लोगों को नौकरी पर रखते थे। फिर अन्य लोगों को लोन लेने का लालच देते थे। लोन देने के नाम पर उनसे कुछ पैसे अकाउंट में डलवा लिए जाते थे। फिर ये लोग फरार हो जाते थे।

गाड़ी से सभी फ्रॉड के काम


फ्रॉड का सभी काम चलती गाड़ी में ही करते थे। इसलिए इनका कोई एक ठिकाना नहीं होता था और इनको ट्रेस कर पाना काफी मुश्किल होता था। थाना साहिबाबाद पुलिस व स्वाट टीम ट्रास हिन्डन ने गुड्डू चौधरी, रहमत, मो नदीम और मो अतीक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों से पता चला है ये लोग पिछले 1 माह से ठगी का काम कर रहे हैं। ये गैंग फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार करते हैं।

फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड पर एक ग्रीन एप्पल फाइनांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कम्पनी चंडीगढ़ के पते पर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। फिर फर्जी आईडी से सिम खरीदकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। गैंग ने पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात समेत कई जगहों के लोगों से ठगी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.