एटीएम में लिखा फर्जी हेल्पलाइन नंबर, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से 87 हजार रुपये ठगे

Updated on 01-08-2023 12:21 PM
भोपाल। बागसेवनिया के निखिल होम्स में रहने वाले 75 वर्षीय बैंक से सेवानिवृत्त तारकेश्वर भट्ट अनोखे तरीके की ठगी का शिकार हो गए। दानिश नगर नगर में एसबीआइ एटीएम बूथ पर रुपये निकलते समय उनका डेबिट कार्ड मशीन के अंदर फंस गया, जब उन्‍होंने उसे निकालने के लिए प्रयास किए तो वह सफल नहीं हुए। बाद में उन्‍होंने बूथ में लिखे हेल्‍पलाइन नंबर पर फोन किया। सामने वाले ने उनसे उनकी बैंक संबंधित पूरी जानकारी ली, बाद में उनका कार्ड तो बाहर आ गया, लेकिन बाद में उनके खाते से करीब 87 हजार रुपये निकाल लिए। उनके दो ट्रांजेक्कशन मंडीदीप और तीसरा सीहोर जिले में हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक तारकेश्वर भट्ट ने साइबर पुलिस को दिए शिकायत आवेदन में बताया है कि एटीएम बूथ पर लिखे नंबर पर जब उसने फोन किया तो बात करने वाले ने उनको एटीएम मशीन के कीपैड पर उनका एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर और पासवर्ड टाइप करवाया। इससे कार्ड बाहर आ गया। इसे लेकर वह घर चले गए थे। लेकिन अगले सोमवार सुबह उनके पास से तीन एसएमएस आए। दो मैसेज एटीएम बूथ में प्रेसेस करने के बाद कुछ बाद के हैं। जबकि तीसरा सोमवार सुबह आया है। 75 हजार रुपये स्पैप मशीन से जबकि 10 हजार एटीएम से निकाले गए हैं। दोनों ही ट्रांजेक्शन आइडी मंडीदीप की है। तीसरा मैसेज दो हजार रुपये सीहोर में एटीएम से निकालने का है।

तारकेश्वर भट्ट ने पूरे मामले को लेकर शिकायत साइबर पुलिस में की है। उनका कहना है कि जब दूसरे दिन वह एटीएम बूथ पर पहुंचे तो जिस कागज की पर्ची पर हेल्पलाइन नंबर लिखे थे, उसे किसी ने फाड़ दिया था। पुलिस को उसकी भी जांच करनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.