फेक वकील ने इंजीनियर को लगाया 58 लाख का चूना:सरकारी कामों के टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों का घपला, आरोपी गिरफ्तार

Updated on 13-12-2022 06:40 PM

रायपुर की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। ये जब भी कारोबारियों से मिलता था ताे खुद को वकील बताता था। इसने तो खुद का पेट नेम भी वकील ही रखा हुआ था, कहता था लोग मुझे वकील के नाम से जानते हैं। ठग का असल नाम देव सिन्हा है। इसने भिलाई के एक इंजीनियर के साथ करीब 58 लाख 50 हजार की ठगी की। छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में ये बदमाश करोड़ों की ठगी कर चुका है।

लोगों को ठगने का काम पूरे प्रोफेशनल अंदाज में होता था। टिकरापारा इलाके में इसने सी.पी.डी.एल सर्विसेज प्रा.लिमिटेड नाम की फर्म खोल रखी थी। ऑफिस में बुलाकर लोगों को झांसे में लिया करता था। ठगी के कांड में इसका साथी सूरज विश्वकर्मा भी शामिल था। सूरज फिलहाल फरार है। भिलाई दुर्ग निवासी AKB इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोपराइटर अनिल कुमार बंछोर के साथ इसने ठगी की और मामला पुलिस के पास पहुंचा था।

फाइबर केबल का काम दिलाने के नाम पर ठगा
पेशे से इंजीनियर अनिल ने पुलिस को बताया कि जिला-कोरिया में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का 22 करोड़ 50 लाख रुपए का ठेका दिलाने के नाम पर साल 2020 में देव सिन्हा और उसके साथी ने 18 लाख रुपए लिए। इसके बाद कुछ और बहाने बनाकर रुपए लेकर कुल 58 लाख 50 हजार की ठगी हो गई। देव और सूरज फरार हो गए और तब से पुलिस को इनकी तलाश थी। आखिरकार देव पकड़ा गया।

100 से ज्यादा लोगों से करोड़ों की ठगी
खबर है कि छत्तीसगढ़ के कुछ कारोबारियों को इसी तरह चूना लगाने के बाद ये अन्य प्रदेशों में भी पहुंचे। ओडिशा, महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में 100 से अधिक कारोबारियों को इसी तरह सरकारी काम का टेंडर दिलाने के नाम पर 10 करोड़ की ठगी ये शातिर कर चुके हैं, पुलिस उन मामलों में भी देव से पूछताछ कर रही है।

खुद को सरकारी विभागों में होना बताता था
लोग इस पर विश्वास कर सकें, इसलिए देव सिन्हा न सिर्फ खुद को वकील बताता था। बल्कि कई सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों का केस लड़ने जैसे दावे करता था। ये भी कहता था कि वो सरकारी विभागों में विधिक अफसर है। पुलिस काे इस ठग के पास से कुछ ID कार्ड्स भी मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.