पिकअप से बरामद हुए पौने 4 करोड़ के नकली नोट, एक गिरफ्तार

Updated on 01-02-2024 05:38 PM
महासमुंद। सरायपाली थाना पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ा। पुलिस ने पिकअप में रखे तीन करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। नकली नोट चार बोरियों में भरे थे, जिन्हें साड़ियों के अंदर छिपाया गया था। पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक इन नोटों को सारंगढ़ से रायपुर लेकर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, सरायपाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोटों की एक खेप सारंगढ़ जिले के अमेठी गांव से रायपुर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस सरायपाली के अग्रसेन चौक के पास पिकअप माल वाहक को रोक लिया। वाहन में सारंगढ़ के सरायपाली निवासी अरुण सिदार पुत्र जयपाल सिदार सवार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी युवक अरुण सिदार ने बताया कि उसे सारंगढ़ के अमेठी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रोककर चार बोरियों को रायपुर ले जाने की बात कही। इस पर पिकअप ड्राइवर ने चारों बोरियों को लोड कर लिया। पुलिस ने जब पिकअप में लोड बोरियों को खोलकर देखा तो उसमें 76 पैकेट मिले। पैकेट को खोल कर पुलिस ने देखा तो उसमें 76 पैकेट में से 500-500 रूपये के 3 करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट मिले।

पुलिस को शक है कि कोई अंतराष्ट्रीय स्तर का मामला हो सकता है। पुलिस अब इस मामले में आरबीआई को भी शामिल करने की तैयारी में है। बहरहाल पुलिस ने नकली नोट, पिकअप, मोबाइल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इसके तार और किन राज्यों से जुड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.