आईएएस के नाम से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, धोखाधड़ी की कोशिश

Updated on 09-05-2023 08:28 PM
भिलाई। छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम कर रहे अपराधी अब इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह आम जनता को छोड़ आइएएस अफसरों को अपने निशाने पर ले रहे हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के वित्त व ऊर्जा सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के चेयरमैन अंकित आनंद के नाम पर साइबर क्राइम कर रहे ठगों ने धोखाधड़ी की कोशिश की है। इस बात का खुलासा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी ने की।

उन्होंने जानकारी दी है कि चैयरमैन अंकित आनंद के नाम का इस्तेमाल कर कुछ जालसाज फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट खोल कर लोगों को फर्जी मैसेज भेज रहा है।

फिलहाल इस साइबर अपराध की जानकारी रायपुर पुलिस को दे दी गई है। वहीं रायपुर पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ जांच कर रही है।

पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक कुछ जालसाजों ने फर्जी मोबाइल नंबर से चैयरमैन अंकित आनंद के फोटो का इस्तेमाल करते हुए उनके नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट खोला, जिसके बाद जालसाज कई लोगों को फर्जी मैसेज भेज रहे हैं।

उन्‍होंने बताया कि मोबाइल नंबर +971 56 559 9874 से भेजे जा रहे मैसेज फर्जी हैं। इस नंबर या अन्य किसी नंबर से मैसेज प्राप्त हो तो उसमें प्रतिक्रिया न दें। ऐसे फर्जी व्यक्तियों से सावधान रहें, धोखाधड़ी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.