क्रिप्टो से भी तेज गिर रही है... टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को देख भड़के सहवाग

Updated on 08-12-2022 06:39 PM
भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी हार गई. टीम इंडिया ने इस तरह 3 मैचों की सीरीज भी गंवा दी. बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए सीरीज के शुरुआती दोनों वनडे जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस हार के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन की चर्चा भी हो रही है. इस बीच भारत के ही पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टीम के प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष किया.

टीम इंडिया लगातार हारी 2 वनडे

ढाका के शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. इसी मैदान पर सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी. बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे की बात करें तो बांग्लादेश ने मेहदी हसन मिराज के नाबाद शतक की बदौलत 7 विकेट पर 271 रन बनाए. इसके बाद भारतीय टीम 9 विकेट पर 266 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के बावजूद जज्बा दिखाया और नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 82 और अक्षर पटेल ने 56 रनों का योगदान दिया.

क्रिप्टो से की तुलना

पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की हार से निराश होकर एक ट्वीट किया. उन्होंने इसकी तुलना क्रिप्टोकरेंसी से की. सहवाग ने लिखा, 'क्रिप्टो से भी तेज गिर रही है अपनी परफॉर्मेंस यार. खुद को हिलाने और उठने की जरूरत है.' इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि बीसीसीआई वनडे सीरीज में हार से काफी निराश है और बोर्ड के अधिकारी समीक्षा बैठक बुलाएंगे. एक रिपोर्ट में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा गया है, 'बांग्लादेश से वनडे सीरीज में मिली इस हार को पचा पाना वाकई काफी मुश्किल है. सचमुच विश्वास नहीं हो रहा. हम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तुरंत बाद समीक्षा बैठक करेंगे. चीजों को वापस पटरी पर लाने के लिए कड़े कदम उठाने जरूरी हैं.' 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.