देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी से फैमिली है नाखुश !:भाई ने पोस्ट में लिखा- बाद में यही लोग सोचते हैं कि उनका रिश्ता कैसे टूट गया

Updated on 17-12-2022 06:00 PM

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी की है। इस तरह अचानक शादी करके उन्होंने अपने फैंस के साथ-साथ फैमिली वालों को भी चौंका दिया है। अब लगता है कि देवोलीना का ऐसे अचानक शादी करना उनके परिवार को सदस्यों को रास नहीं आया है।

अब देवोलीना के भाई अंदीप भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जो लोग सेल्फ ऑब्सेस्ड होते हैं उन्हें दूसरों के सम्मान से कोई फर्क नहीं पड़ता। जिस चीज से उन्हें खुशी मिलती है वे बस उन्हीं के बारे में सोचते हैं। हालांकि अंदीप ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि वो अपनी बहन देवोलीना की शादी से खुश नहीं हैं।

बिना देवोलीना का नाम लिए साधा निशाना

देवोलीना के भाई अंदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'जो लोग सेल्फ ऑब्सेस्ड होते हैं उन्हें दूसरों से कोई मतलब नहीं होता है, जिस चीज से उन्हें खुशी मिलती है वो बस उन्हीं के बारे में सोचते हैं। उनके दिल में दूसरो के लिए कोई इज्जत नहीं होती और इतना सब करने के बाद वो सोचते हैं कि उनका रिश्ता क्यों टूट गया।'

अब ये बात अंदीप ने किसके लिए की है ये तो क्लीयर नहीं हो पाया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो उनकी बात का सीधा संबंध उनकी बहन देवोलीना से है।

अंदीप के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अंदीप के पोस्ट पर काफी सारे रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मैं तुम्हारी कंडीशन समझ सकता हूं, तुम अपनी जगह बिल्कुल सही हो, उसे एक न एक दिन जरूर पछताना पड़ेगा।'

सादे समारोह में रचाई शादी

देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज के साथ एक सादे समारोह में शादी रचाई। उन्होंने शादी के बाद सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हु्ए लिखा, 'हां अब मैं प्राउडली कह सकती हूं कि मेरी शादी हो गई है। अगर मैं चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता, मेरे दर्द और दुआओं का जवाब हो तुम। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। आप सभी को बहुत सारा प्यार। हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा।'

दो साल तक डेट करने के बाद की शादी

देवोलीना के पति का नाम शहनवाज शेख है। शहनवाज शेख एक जिम ट्रेनर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। दोनों करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.