रायगढ़ की पीड़िता के परिवार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Updated on 02-06-2023 10:22 PM

रायगढ़।  लव जिहाद पर आधारित हिंदी फिल्म द केरला स्टोरी के बाद अब रायगढ़ छत्तीसगढ़ में रायगढ़ की ऐसी ही स्टोरी भी सामने आ गई है। रायगढ़ में घटित इस घटना के बाद पीड़िता के पिता, भाई एवं भाजपा की ओर से एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे घटना के संबंध में जानकारी दी और कहा कि यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है, जिसमें धर्म विशेष के एक युवक ने खुद की पहचान छुपाते हुए और शादीशुदा होने की बात को भी छिपाकर उनकी बेटी प्रेग्नेंट किया और उसे जब बच्ची हुई तो 2 दिन बाद ही उस बच्चे को गायब कर दिया।

इतना ही नहीं बल्कि जब दूसरी बार मृतिका प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात करने के लिए  दवा खिलाते हुए उसकी एवं गर्भस्थ शिशु की भी हत्या कर दी। मृतिका के भाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ है, इसलिए उन्हें इस मामले में पूरा इंसाफ चाहिए। कहा कि पुलिस के लचर व्यवस्था को देखते हुए हमने भाजपा से इस मामले में न्याय दिलाने सहायता की मांग की है।

पीड़ित परिवार के पास मौजूद है पीड़िता का एक अहम वीडियो

पीड़ित परिवार का ये दावा है कि उसके पास मृतिका का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें वह स्वयं कह रही है कि दानिश मुझे मार डालेगा और उसने मेरी बच्ची को मार डाला है। इसके अलावा अन्य प्रूफ भी पीड़ित परिवार के पास मौजूद है। बावजूद इसके पुलिस ने केवल औपचारिक रूप से इस मामले को हल्के में निपटाने का काम किया है। कॉन्फ्रेंस में पूर्व आईएएस एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के अलावा सांसद गोमती साय, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल गोपाल भल्ला एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद ने कहा छत्तीसगढ़ में जशपुर और रायगढ़ स्टोरी

रायगढ़ की सांसद गोमती साईं ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केरल स्टोरी है, कुछ ऐसा ही हाल जशपुर में भी आए दिन घटित हो रहा है और अब रायगढ़ में भी इस प्रकार का मामला सामने आया है जो बेहद चिंताजनक है।  एक हिंदू बेटी के साथ इस प्रकार का लव जिहाद का अत्याचार किया गया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए जिस स्तर पर भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी हम पीड़िता के परिवार के साथ उस लड़ाई को लड़ेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने भरी हुंकार

इस पूरे मामले में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार से जहां एक और हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एसआईटी गठित करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पीड़िता के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दिए जाने की भी मांग की है। इस दौरान ओपी चौधरी ने कहां की केरला स्टोरी के बाद यह छत्तीसगढ़ की रायगढ़ स्टोरी है जहां लव जिहाद का मामला सामने आया है और पुलिस इस पूरे मामले को बेहद हल्के ढंग से ले रही है और आरोपी पर केवल गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जबकि इस मामले में हत्या की धारा 302 सहित 311 312 और 313  एससी/एसटी एक्ट एवं मामले की निष्पक्ष जांच कर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने की जरूरत है। ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा पीड़िता के परिवार के साथ है और उसे न्याय दिलाने के लिए यदि सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो हम अवश्य लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी बातों को लेकर रायगढ़ में आए हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम मुलाकात करेंगे और अपनी बातों को रखेंगे, ताकि वीरता को एवं उसके परिवार को न्याय मिल सके।

पुलिस ने इस प्रकार बताई द रायगढ़ स्टोरी

रायगढ़ पुलिस की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर इस पूरे घटना के संबंध में कुछ इस प्रकार बताया – थाना चक्रधरनगर क्षेत्र रिलीज होने के बाद अंतर्गत अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में 8 मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हुई थी। थाना सरकण्डा, बिलासपुर से मर्ग डायरी अग्रिम जांच के लिये थाना चक्रधरनगर को प्राप्त हुआ। जांच में मृतिका के परिजनों से कथन लेकर जांच किया गया जिसमें परिजन बताया कि युवती को अविवाहित बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में रहने वाले दानिश खान उर्फ समीर हसन पिता जमाल खान उम्र 27 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ थाना कोतवाली द्वारा युवती को गर्भपात के लिए असुरक्षित तरीके से दवाई खिलाने से युवती की तबीयत बिगड़ी और ईलाज दौरान उसकी असमय मौत हुई है।

मर्ग जांच में आरोपी दानिश खान उर्फ समीर हसन द्वारा जानबूझकर गर्भपात के लिए अज्ञात दवा खिलाने से ईलाज दौरान युवती की मृत्यु होना पाए जाने से थाना चक्रधरनगर में 29 मई को आरोपी पर गैर इरादतन हत्या (धारा 304 आईपीसी) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वहीं आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.