मशहूर शेफ कुणाल कपूर को तलाक की इजाजत मिली:दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी की क्रूरता के आधार पर तलाक अर्जी को मंजूरी दी

Updated on 03-04-2024 01:17 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने मशहूर शेफ कुणाल कपूर को तलाक की इजाजत दे दी है। जस्टिस सरेश कुमार कैत और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की डिविजन बेंच ने मंगलवार (2 अप्रैल) शेफ कुनाल को पत्नी की क्रूरता के आधार पर तलाक की याचिका मंजूर की।

कोर्ट ने कहा कि कुणाल की पत्नी ने पब्लिक में सबके सामने कुणाल का अपमान किया है और सार्वजनिक तौर पर ऐसा करना क्रूरता के बराबर होता है। बेंच ने कहा कि कुणाल के प्रति उनकी पत्नी के आचरण में गरिमा और सहानुभूति नहीं है। जब भी दो में से एक पार्टनर का ऐसा व्यवहार होता है, तो इसका फर्क उनके रिश्तों पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

दरअसल, कुणाल ने तलाक की याचिका पहले फैमिली कोर्ट में लगाई थी। वहां से याचिका के खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि पत्नी का आचरण का मामला हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1) के दायरे में आता है और पारिवारिक अदालत ने तलाक के लिए कपूर की याचिका को अनुमति नहीं देकर गलती की है।

कोर्ट ने किस आधार पर पत्नी के बिहेवियर को क्रूरता माना?

बेंच ने माना कि पत्नी से अलग होने के बाद भी कुणाल अपने बेटे की शिक्षा और अन्य खर्चों के लिए उनकी पत्नी की आर्थिक सहायता करते थे। उनकी पत्नी कुणाल पर पब्लिक में चिल्लाती भी थीं। कोर्ट ने माना कि कानून के मुताबिक पब्लिक में किसी भी पति या पत्नी के खिलाफ अपमानजनक और निराधार आरोप लगाना क्रूरता के बराबर होता है।

बेंच ने दोनों के बीच हुई वॉट्सऐप मैसेज भी देखे। कोर्ट ने कहा- मैसेज देखकर लगता है कि कुणाल अपने बेटे से मिलना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी बार-बार बेटे को कुणाल से मिलाने की बात को टालती रहीं। दूसरी ओर वो पति कुणाल से आर्थिक सहायता लेती रहीं। ऐसा करने से पिता-बेटे के बीच दूरी बढ़ती है। इससे पिता में तनाव पैदा हो सकता है।

कोर्ट ने माना कि कुणाल और उनके परिवार को समाज में सम्मान नहीं मिला, फिर भी उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन को बचाने की कोशिश की। अलग होने के बाद भी कुणाल ने अपनी पत्नी के साथ फिर से रहने और जीवन बिताने का प्रयास किया।

कोर्ट ने माना कि कुणाल की पत्नी कुणाल से अपने बेटे के सामने जोर-जोर से चिल्लाकर लड़ाई करती थीं। कुणाल मना करते थे कि बच्चे के सामने लड़ाई नहीं की जानी चाहिए, लेकिन वह नहीं मानती थीं। कोर्ट ने कहा- इस तरह का बिहेवियर निसंदेह गंभीर क्रूरता का विषय बनता है।

पत्नी ने क्रूरता के आरोपों को गलत बताया

कुणाल की पत्नी ने कोर्ट में क्रूरता के आरोपों को गलत बताते हुए कहा था- परिवार और पति की मदद के लिए मैंने अपने करियर से समझौता किया। ससुराल वाले नियमित रूप से मुझे घर का काम करने के बजाय नौकरी करने के लिए ताना मारते थे। छोटे-छोटे कारणों से बार-बार मुझे अपमानित करते थे। ससुरालवाले ऐसा इसलिए करते थे, क्योंकि मैं एक आदर्श बहू की उनकी रूढ़िवादी परिभाषा में फिट नहीं बैठती हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.