सीएम बघेल से सुप्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने की भेंट

Updated on 19-05-2023 11:02 PM

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य मुलाकात की।

देवी चित्रलेखा से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ में गौ-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाई जा रही गोधन न्याय योजना की जानकारी दी।

देवी चित्रलेखा ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को खुद की लिखी हुई श्रीमद् भगवद् गीता की पुस्तक भी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने देवी चित्रलेखा को बताया की हमारी सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठनों के माध्यम से गोधन न्याय योजना का संचालन कर रही है। इस योजना में 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। इससे गौ वंश की सुरक्षा के साथ साथ गौपालकों एवं आम लोगों की आमदनी में भी वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें गौठानों में गोबर से बनाए जाने वाले उत्पादों की भी जानकारी दी और बताया की गौठान कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त मॉडल बनकर कर उभर रहे हैं।

देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने  मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी संस्था के द्वारा हरियाणा के पलवल जिले में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। इस संस्था में गौ-माता की सेवा, संरक्षण और इलाज किया जाता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर माधव तिवारी, पुष्पा तिवारी और पुनीत गौर भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.