फैन ने की ऐसी हरकत की दोनों बेटों के सामने ऋतिक रोशन को आ गया गुस्सा

Updated on 10-09-2022 06:34 PM

ऋतिक रोशन वैसे काफी कूल रहते हैं और फैंस के साथ भी अच्छे से मिलते हैं। लेकिन हाल ही में एक फैन की हरकत से वह गुस्सा हो गए। इतना ही नहीं ऋतिक ने उस फैन की क्लास भी लगाई है। दरअसल, ऋतिक बीते दिन अपने दोनों बेटों के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र देखने गए। फिल्म देखने के बाद ऋतिक गाड़ी की तरफ जा रहे थे और अपने बेटों के गाड़ी में बैठने का इंतजार कर रहे थे। तभी बीच में एक शख्स आता है और जबरदस्ती ऋतिक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। वह ऋतिक तक को भी गलती से धक्का मार देता है। ऋतिक इस हरकत से काफी गुस्सा में आ जाते हैं। वहीं उनकी टीम शख्स को वहां से दूर करती है। ऋतिक उस शख्स को गुस्से से देखते हैं और गाड़ी में बैठने से पहले वह उस पर चिल्लाते हैं कि क्या कर रहा है? इस वीडियो पर ऋतिक के इस बिहेवियर पर मिक्स रिस्पॉन्स आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि स्टार्स में इतना घमंड क्यों होता है? तो कोई कमेंट कर रहा है कि फैंस ही आएंगे आपके पास सेल्फी क्लिक करवाने, थोड़ी उनकी भी रिस्पेक्ट किया करें। वहीं कुछ ने ऋतिक को सपोर्ट किया और लिखा कि स्टार्स को भी प्राइवेसी की जरूरत होती है। हमेशा वह एक मूड में नहीं होते। तो किसी ने कहा कि फैन की हरकत ही सही नहीं थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
Advt.