सोनू सूद को फैन ने दी अपने खून से बनाकर पेंटिंग

Updated on 10-09-2022 06:37 PM

सोनू सूद जो कोविड के दौरान गरीबों और जरूरतमंद लोगों के मसीहा बनकर आए, वह आज भी सबकी मदद कर रहे हैं। सोनू के घर के बाहर हमेशा लगों की भीड़ रहती है जो सोनू ने किसी न किसी चीज के लिए मदद मांगने आते हैं। वहीं सोनू की दरियादिली की वजह से फैंस उन्हें अब और भी ज्यादा प्यार करते हैं। अब हाल ही में एक फैन उनसे मिलने आया और उनके लिए ऐसा गिफ्ट लेकर आया कि सोनू भी हैरान रह गए। दरअसल, वह फैन सोनू के लिए एक पेंटिंग बनाकर लाया, लेकिन वह पेंटिंग आम नहीं थी। उसे फैन ने अपने खून से बनाया था। इसके साथ ही जब वह सोनू से मिला तो उसने कहा कि वह सोनू के लिए अपनी जान भी दे सकता है।

सोनू की खून वाली पेंटिंग

हालांकि सोनू ने उस शख्स और बाकी फैंस को भी एक मैसेज दिया कि ऐसा करने की बजाय वह खून डोनेट करें। दरअसल, सोनू ने ट्विटर पर एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमे वह फैन से मिल रहे हैं। सोनू कहते हैं कि यह एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। भाई साहब ने मेरी पेंटिंग बनाई है। तभी फैन बीच में बोलता है खून से। तभी सोनू कहते हैं कि यही आपने गलत किया कि आपने इसे खून से बनाया।

सोनू ने दिया मैसेज

फैन कहता है कि मैं आपके लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दूंगा। इसके बाद सोनू कहते हैं, मैं समझ सकता हूं आपकी फीलिंग्स, लेकिन खून से ही क्यों। इससे अच्छा आप डोनेट करें खून को। सोनू फिर  एंड में सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस आर्टिस्ट को सपोर्ट करें और उनकी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.