टी-20 वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका Vs अफगानिस्तान मुकाबले की फैंटेसी-11

Updated on 27-06-2024 01:35 PM

टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच 27 जून सुबह 6 बजे से त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रही हैं।

इस मैच की फैंटेसी-11...

विकेटकीपर
विकेटकीपर के तौर पर रहमानुल्लाह गुरबाज, क्विंटन डीकॉक, हेनरिक क्लासन और डेविड मिलर को चुन सकते हैं।

क्विंटन डीकॉक- साउथ अफ्रीका की ओर से वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 7 मैचों 148.9 की स्ट्राइक रेट 199 रन बनाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में खेले 90 मैचों में 2540 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

डेविड मिलर- 7 मैचों में उन्होंने 148 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल है। डेविड मिलर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 59 रन नाबाद बनाए हैं।

हेनरिक क्लासन- क्लासन ने 50 मैचों में 860 रन बनाए हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 7 मैच खेले 138 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 46 रन की पारी खेली थी।

रहमनुल्लाह गुरबाज -अफगानिस्तान के इस वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में खेले 7 मैचों में 141.66 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं। 3 अर्धशतक भी जमाए। युगांडा के खिलाफ पहले मैच में 45 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी।

ऑलराउंडर्स

ऑलराउंडर्स में गुलबदीन नाइब और एडेन मार्करम को टीम में शामिल कर सकते हैं।

गुलबदीन नाइब- वर्ल्ड कप में 7 मैचों में उन्होंने 81 रन बनाए हैं। इसमें पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ नाबाद 49 रन की पारी शामिल है। वह अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 888 रन बना चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 8 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट झटके थे।

एडेन मार्करम- साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टी-20 वर्ल्ड कप के खेले 7 मैचों में 100 की स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं। अब तक खेले 46 टी-20 मैचों में 145.32 की स्ट्राइक रेट से 1214 रन बनाए हैं। जिसमें 9 अर्धशतक शामिल है।

बॉलर्स

गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्या, राशिद खान और फजलहक फारूकी अच्छा विकल्प हैं।

कगिसो रबाडा- टीम के दूसरे टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं। वह महज 6.04 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर रहे हैं।

एनरिक नॉर्त्या- साउथ अफ्रीका के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इंटरनेशनल करियर में नॉर्त्या के 40 मैचों में 49 विकेट हैं।

राशिद खान- राशिद खान वर्ल्ड कप की टॉप विकेट टेकर लिस्ट में उनका नाम तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में राशिद ने 4 विकेट लिए थे।

फजलहक फारूकी- फजलहक फारूकी इस वर्ल्ड कप के टॉप विकेट टेकर है। उन्होंने 7 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। इसमें युगांडा के खिलाफ 5 विकेट हॉल शामिल है। फारूकी 6.38 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर रहे हैं।

कप्तान किसे चुनें?

क्विंटन डी कॉक को अच्छी फॉर्म में हैं उन्हें कप्तान और राशिद खान को उपकप्तान चुन सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.