धरना स्थल में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक को दी गई विदाई

Updated on 01-09-2022 05:49 PM
जिले के बस्तर ब्लॉक में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थल में माहौल उस समय गमगीन हो गया जब बस्तर ब्लॉक में आयोजित धरना स्थल में 44 वर्ष तक शिक्षक के पद पर सेवा दे रहे आवास पारा फाफनी में पदस्थ प्रधान अध्यापक चंद्रहास चंद्राकर के सेवानिवृत होने पर धरना स्थल में समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थिति में शाल एवं श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि आज मैं सेवा से जरूर निवृत हो चुका हूं किंतु शिक्षक एवं अधिकारी कर्मचारियों के इस आंदोलन में हड़ताल समाप्ति होने तक अपनी उपस्थिति बरकरार रखूंगा, उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपील करता हूं कि वे कर्मचारियो का ख्याल रखे, यह सब आपके अपने हैं। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बस्तर ब्लॉक के धरना स्थल में फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों के द्वारा प्रांतीय स्तर पर निर्देश के आदेश के बाद ही हड़ताल समाप्ति को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल में सम्मिलित होने की अपील की शासन के किसी भी बहकावे में ना आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला संयोजक आरडी तिवारी, अजय श्रीवास्तव, आनन्द कश्यप,अंशुमाली वर्मा, प्रदीप मिस्त्री, मंगलू राम कश्यप, शैलेंद्र तिवारी, चन्द्रभान मिश्रा, भागचंद कश्यप, लेखराज बघेल, योगेश हरदाहे, मनीष वर्मा, पूरन लाल कश्यप, जीएस ठाकुर, श्रीमती रानी राठौर, अनिता कश्यप शारदा कश्यप, भगवती नाग,मैंगो कश्यप मंजू तिवारी, विद्या नेताम,ललित बघेल, चंद्रशेखर तेलम, जदु नाथ कश्यप, गोपाल राजपूत, अरुण मिश्रा, महेश नाग, •ैलाश जैन,योगेश बघेल, श्रीमती संजना करम चंदानी, अंजना सदानी, हाजरा खान चुम्मन नाग, फुलसिंग बघेल, कृष्णा बघेल सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.