कृषक बलदेव राजवाड़े को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का मिला लाभ

Updated on 03-08-2026 01:43 PM

जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत घटक नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइल (तिलहन) योजना के तहत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सुलेसा निवासी किसुन राजवाड़े को सरसों बीज कृषि विभाग से अनुदान में प्रदाय किया। कृषक श्री राजवाड़े ने 1 हे. रकबे में सरसों की खेती किया। उन्हें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा बीज के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व खाद एवं दवाई भी दिया गया। जिससे  लागत में कमी आयी तथा समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा खेत का निरीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन दिया। अभी कृषक की फसल काफी अच्छी स्थिति में है।            कृषक  बलदेव राजवाड़े ने बताया कि उनके पास कुल 2.512 हेक्टर जमीन हैं। जिसमें सभी जमीन में खरीफ सीजन में धान की खेती करते है तथा रबी सीजन में पर्याप्त सिंचाई सुविधा न होने से खेत खाली रहता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  मनीष कुमार गुप्ता से सम्पर्क किया और उन्होने मुझे कृषि विभाग के विभिन्न योजना के सम्बन्ध में जानकारी दिया। मुझे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा रबी में सरसों फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी फसल का उपज अच्छा होने से मेरी खाद्य तेल की बाजार पर निर्भरता कम होगी एवं बाजार भाव अच्छा मिलता है।   अन्य कृषकों को भी तिलहन फसल लगाने की सलाह देना चाहूंगा। जिससे हम खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बने एवं हमारी आय में वृद्धि हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.