किसान कीर्तन कोसमा को अब मिलेगा किसान सम्मान निधि की शेष राशि

Updated on 24-06-2025 12:16 PM

बालोद। जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में ग्राम बनगांव निवासी आदिवासी किसान  कीर्तन कोसमा के ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी होने पर अब उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शेष राशि शीघ्र प्राप्त हो जाएगी। ग्राम भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से उनके शीघ्र ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी होने पर किसान  कीर्तन कोसमा बहुत ही प्रसन्नचित एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शेष राशि के प्राप्ति हेतु पूरी तरह आशान्वित नजर आ रहे थे। इसी तरह शिविर में अपने दो नन्हें बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनने से ग्राम भरदा लो के आदिवासी ग्रामीण महिला सावित्री बाई बहुत ही खुश नजर आ रही थी। आज शिविर में उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण होने पर उनके चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट नजर आ रहा था। भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से अपने जैसे कामकाजी महिला के समस्या का तत्काल निराकरण होने पर प्रसन्नचित नजर आ रही श्रीमती सावित्री बाई ने केन्द्र सरकार के द्वारा धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर आयोजन की जनहितैषी पहल की भूरी-भूरी सराहना की है।

आज ग्राम भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से ई-केवायसी की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रसन्नचित नजर आ रहे किसान  कीर्तन कोसमा ने बताया कि वे एक मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले एक खेतीहर किसान है। उन्होंने बताया कि उनका ई-केवायसी नही होने के कारण उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि नही जमा हो रहा था। जिसके कारण वे बहुत परेशान हो जाते थे। लेकिन आज भरदा लो में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से कृषि विभाग के सहयोग के माध्यम से आसानी से ई-केवायसी होने के पश्चात् होने से उनके खाते में किसान सम्मान निधि योजना की शेष चार किश्त की राशि जमा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम से सहजता से उनका ई-केवायसी होना हमारे लिए बहुत बड़ा सौगात है। किसान कीर्तन कोसमा ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हमारे जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण हो रहा है, जो कि बहुत ही सराहनीय कदम है।

इसी तरह ग्राम भरदा लो में आयोजित शिविर के माध्यम से अपने दो छोटे बच्चे मानस और दुर्गेश का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी होने पर ग्राम भरदा लो की ग्रामीण महिला श्रीमती सावित्री बाई ने केन्द्र सरकार की पहल पर आयोजित इस लाभ संतृप्ति शिविर की मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि हमारे जैसे अनेक घरेलु एवं कामकाजी महिला जो अपने कार्यों की व्यस्तता की वजह से ग्राहक सेवा केन्द्र आदि में जाने के लिए समय नही निकाल पाते है। उनके लिए हमारे गांव के समीप आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर अत्यंत उपयोगी एवं लाभप्रद साबित हो रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत सरकार को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.