गौमूत्र से कीटनाशक बना रहे कृषक नेमकुमार

Updated on 25-05-2023 09:59 PM
बेमेतरा । प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप गोधन न्याय योजना प्रदेश में आर्थिक स्वालंबन का मॉडल बनकर उभरा है। गोधन न्याय योजना ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों, पशुपालकों एवं विशेषकर महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। इस योजना के तहत खरीदी की जा रही गोबर और गोमू़त्र से बन रहे वर्मीकम्पोष्ट एवं जैव कीटनाशक से किसान जैविक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। एक तरफ वे गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर पैसा कमा सकेंगे तो दूसरी ओर गोमूत्र से कीटनाशक बना सकेंगे। आज के समय में कृषक कम जमीन में ज्यादा उपज के दबाव में रासायनिक उर्वरक का उपयोग करते हैं, इससे जहां स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है वहीं उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में गिरावट आने से धन हानि भी होती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला के ग्राम बहेरा के कृषक नेमकुमार साहू गोमूत्र से जीवामृत, पंचगव्य, घनजीवामृत आदि उत्पाद का निर्माण कर अपने 0.89 हेक्टेयर खेत के फसलों पर उपयोग कर रहे हैं। जिसका असर फसलों पर प्रभावी रूप से देखा जा रहा है। जैसे - फसलों पर फंगस का अटैक नहीं होना, फसलों पर टॉनिक की तरह काम करना व फलों की आकार में वृद्धि व उत्पादन के साथ-साथ बीज दाने व फलों में चमक भी आ रही है। यह फसलों में ग्रोथ रेगुलेटर का कार्य करता है।

कृषक नेतराम साहू ने बताया कि गोमूत्र से बनने वाले उत्पाद के लिए लगभग 500 से एक हजार रुपये की अनुमानित लागत खर्च आता है। कृषक ने बताया कि वह दो सालों से गोमूत्र से बने उत्पाद का उपयोग अपने खेतों में कर रहे हैं। यह देखकर आस पास के गांव एवं क्षेत्र के अन्य कृषक भी उनसे प्रेरणा ले रहे हैं और प्रेरित होकर अपने खेतों में भी इसका उपयोग करना चाहते हैं जिससे उन्हे कम लागत में अधिक एवं शुद्ध फसल प्राप्त हो सके। किसान नेमकुमार ने बताया कि गोमूत्र से उत्पादन हेतु उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री एवं विधि बहुत ही सरल है। इसके लिए एक किलोग्राम गाय का गोबर और एक लीटर गौमूत्र को मिलाकर तीन से चार दिन छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद उसमें 100 ग्राम घी, एक लीटर दूध व 100 ग्राम दही को मिलाकर सुबह और शाम घोला जाता है। इसके पश्चात यह उत्पाद 10 दिन में पंचगव्य बनकर तैयार हो जाता है।

किसान नेमकुमार ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की सफलता ही गोमूत्र खरीदी का आधार बनी है। गोमूत्र से कीट नियंत्रक उत्पाद, जीवामृत, ग्रोथ प्रमोटर, पंचगव्य, घनजीवामृत बनाए जा रहे हैं। इसके पीछे मकसद यह भी है कि खाद्यान्न उत्पादन की विषाक्तता को कम करने के साथ ही खेती की लागत को भी कम करना है। उन्होंने बताया कि खेती में अंधाधुंध रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के उपयोग से खाद्य पदार्थों की पौष्टिकता खत्म हो रही है भूमि की उर्वरा शक्ति घट रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गौमूत्र कीटनाशक, रासायनिक कीटनाशक का बेहतर और सस्ता विकल्प है। इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता, रासायनिक कीटनाशक से कई गुना अधिक होती है। खेतों में इसके छिड़काव से कीटों के नियंत्रण में मदद मिलती है। पत्ती खाने वाले, फलछेदन एवं तनाछेदक कीटों के प्रति गौमूत्र कीटनाशक का उपयोग ज्यादा प्रभावकारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.