धान के समर्थन मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल से खुश हैं किसान

Updated on 06-12-2024 12:23 PM

कोरबा। करीब छह माह तक दिन रात एक करके मेरे परिवार ने खेतों में मेहनत कर धान की फसल उगाई है। फसल अब पक कर तैयार है जिसे बेचने के लिए धान उपार्जन केंद्र में लाए हैं। धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। इसके साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया बहुत सरल है। मेरे परिवार की मेहनत का पूरा दाम मिलने से मैं अपने परिवार सहित बहुत खुश हूं। यह कहना है जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम करूंमौहा के किसान  महेत्तरराम का।

  बुधवार को धान उपार्जन केंद्र दादर में धान बेचने आए किसान महेत्तरराम ने बताया कि विष्णु देव सरकार ने धान बेचने की प्रक्रिया बहुत सरल बना दी है। धान विक्रय के लिए घर बैठे एंड्रॉयड ऐप टोकन तुहंर हाथ के माध्यम से टोकन मिल जाता है और टोकन के द्वारा अपनी सहूलियत अनुसार धान उपार्जन केंद्र पर धान विक्रय की जा सकती है। किसान ने भी 26 नवंबर को मोबाइल के माध्यम से टोकन लिया था जिसके आधार पर वह बुधवार को धान बेचने उपार्जन केंद्र दादर पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्र पर तुरंत ही धान तौलाई की जा रही है। इसके साथ ही बारदाना भी उपलब्ध है जिससे समय की बचत हो रही है। महेत्तरराम ने बताया कि किसान हितैषी सरकार के द्वारा एक एकड़ में 21 क्विंटल के मान से 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है। मेरे परिवार जन की मेहनत का सही दाम मिलने से मैं उत्साहित हूं। उन्होंने बताया कि मैने आज 100 क्विंटल धान बेचा है और 150 क्विंटल धान खलिहान में रखा है जिसे शीघ्र ही वह धान उपार्जन केंद्र विक्रय को लायेंगे।

किसान ने बताया कि उसके परिवार में 3 पुत्र, 2 बहुएं सहित 6 लोगो का परिवार है। उनके पास 18 एकड़ कृषि जमीन है जिसमें उनका परिवार तन मन धन से समर्पित हो कर खरीफ़ के  मौसम में धान की फसल उगाते हैं । इस बार धान की पैदावार अच्छी हुई है,अभी करीब 50 क्विंटल से ज्यादा धान की कटाई होना शेष है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वह और धान विक्रय हेतु केंद्र पर लायेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र पर किसानों को अपनी उपज सही समय पर बेचने में सहुलियत हो रही है। किसान महेत्तरराम ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को शीघ्रता से भुगतान के लिए उचित प्रबंधन करते हुए भुगतान की त्वरित व्यवस्था की गई है। जिससे किसान बिना किसी तनाव के अपनी फसल बेच पा रहे हैं।

सरकार की इस प्रकार की नीतियां और कदम अन्नदाताओं को आर्थिक सुरक्षा और समर्थन का एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलने से निश्चित ही उनका मनोबल बढ़ता है। मेरे परिवार के सदस्यों की मेहनत का सही दाम मिल रहा है जिससे मेरा परिवार बहुत खुश है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.