किसानों ने मांगी MSP की कानूनी गारंटी:समर्थन मूल्य नहीं मिलने से सालाना 7 लाख करोड़ के घाटे का दावा

Updated on 15-12-2022 08:47 PM

किसान अब सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य-MSP की कानूनी गारंटी को लेकर एकजुट होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ और एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा ने बुधवार को रायपुर में एक सम्मेलन किया। इसमें दावा किया गया कि MSP नहीं मिलने से देश भर में किसानों को हर साल सात लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। यह गारंटी दिए बिना केवल कर्ज माफी और सब्सिडी से किसानों और खेती की हालात नहीं सुधरेगी।

एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा के अध्यक्ष और किसान नेता सरदार वी.एम. सिंह ने कहा, सभी कृषि उपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर देश के अग्रणी किसान संगठनों ने दिल्ली में लगातार बैठकें की है। इस दौरान सर्वसम्मति से एक सूत्रीय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा बनाया है। अब हमनें देश भर में किसान संगठनों और किसानों के बीच संगोष्ठी व सम्मेलनों के जरिये व्यापक जन अभियान शुरू किया है ताकि लोगों को जागरुक कर सकें। मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश के संयोजक राजू शेट्‌टी ने कहा, देश के किसानों के कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य पर ना मिल पाने के कारण लगभग सात लाख करोड़ रुपए का हर साल घाटा होता है। खेती में इस लगातार घाटे को सहते-सहते किसान कर्जे में डूबकर दिवालिया हो रहे हैं। मजबूरी में आत्महत्या तक कर रहे हैं।

शेट्‌टी ने कहा, इसका इलाज ना तो खाद, बीज, सिंचाई आदि के नाम पर दिया गया अनुदान काफी है। कर्ज माफी भी इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है। इसके लिए तो सरकार को प्रत्येक किसान को उसकी हर फसल के लिए ससम्मान लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला एक सक्षम "एमएसपी गारंटी कानून" बनाना चाहिए, यही एकमात्र सही निदान है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजाराम त्रिपाठी ने कहा, देश की खेती अब बड़ा परिवर्तन मांग रही है। इस दिशा में सबसे पहला और जरूरी कदम देश के किसानों को उनके उत्पादन का वाजिब मूल्य दिलाने की गारंटी देने वाला एक सक्षम कानून बनाना होगा। यह देश के किसान संगठनों के साथ मिल बैठकर किया जाना ही उपयुक्त रहेगा।

देश भर में बैठकों-सम्मेलनों का दौर शुरू

किसान नेताओं ने बताया, यह अभियान पूरे देश में जोर-शोर से शुरू हो गया है। एक दिसम्बर को महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ी किसान सभा हुई। सोमवार को उत्तराखंड में किसानों की सम्मेलन हुए। बुधवार को छत्तीसगढ़ में हुआ। 18 दिसंबर को देहरादून में किसानों की बड़ी सभा आयोजित की जाने वाली है। वहां देशभर के किसान संगठनों से लोग पहुंचने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ में यह तय हुआ

रायपुर के टिकरापारा स्थित साहू समाज के भवन में आयोजित किसान सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर ने किया। अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तेजराम विद्रोही ने संचालन किया। इस दौरान तय हुआ कि MSP की गारंटी देने वाला सक्षम कानून कैसे बनाया जा सकता है इसके लिए ग्रामीण स्तर पर चर्चा होगी। किसान के लिए MSP के महत्व और इसकी कानूनी गारंटी के फायदे की जानकारी प्रदेश के गांव-गांव, घर-घर, प्रत्येक किसान तक पहुंचाने हेतु कमेटी बनाई जाएगी।

किसान सम्मेलन में ये संगठन शामिल हुए थे

रायपुर के किसान सम्मेलन में अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, जिला किसान संघ बालोद, स्पार्क संगठन, कृषक बिरादरी, राजधानी प्रभावित किसान कल्याण संघर्ष समिति, हम भारत के लोग बिलासपुर, जागो किसान संगठन, छत्तीसगढ़ किसान यूनियन, किसान संगठन बेमेतरा, प्रगतिशील किसान संगठन, सिक्ख गुरुद्वारा कमेटी रायपुर, औषधीय पौध उत्पादक संघ, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक अधिकार मोर्चा, ओबीसी संगठन, छत्तीसगढ़ कल्याण समिति तखतपुर, राष्ट्रीय किसान संगठन जैसे कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.