तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से किसान अब स्वयं ले सकेंगे टोकन

Updated on 06-11-2025 01:02 PM

सुकमा। कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में जिले में किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाने के उद्देश्य से 15 नवंबर से “तुंहर टोकन” मोबाइल एप के माध्यम से टोकन जारी करने की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। यह पहल न केवल तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे किसानों को पारदर्शी, सुरक्षित और सुगम प्रणाली का लाभ मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत, प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे से किसान “तुंहर टोकन” मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं टोकन प्राप्त कर सकेंगे। सोसायटी संचालक भी पिछले वर्ष की तरह सुबह 9ः30 बजे से टोकन जारी करना आरंभ करेंगे।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले 7 खरीदी दिनों के लिए अग्रिम टोकन जारी किए जा सकेंगे। कलेक्टर ध्रुव ने बताया कि टोकन में दर्ज धान की मात्रा डीसीएस, गिरदावरी, पीवी के अनुसार पंजीकृत रकबे से अधिक नहीं होगी, जिससे खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।

इसके साथ ही, लघु और सीमांत किसानों को अधिकतम 2 टोकन तथा बड़े किसानों को अधिकतम 3 टोकन की अनुमति दी गई है। यह व्यवस्था छोटे किसानों को प्राथमिकता देने और खरीदी प्रक्रिया में संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से की गई है।

टोकन जारी करने के दौरान आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया गया है, जिससे प्रत्येक किसान की पहचान सत्यापित होगी और किसी भी प्रकार के अनधिकृत टोकन जारी होने पर रोक लगेगी।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि इस डिजिटल प्रणाली से खरीदी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और किसान हितैषी बनेगी।

प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान को बिना किसी परेशानी के उसका उचित अधिकार और सुविधा समय पर प्राप्त हो। यह पहल शासन की ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ और ‘पारदर्शी प्रशासन’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.