कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में उमड़ा किसानों का उत्साह, नई तकनीकों ने खींचा ध्यान

Updated on 22-10-2025 01:58 PM

सुकमा। रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में 17 एवं 18 अक्टूबर को दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले का आयोजन कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन, उद्यानिकी, केडा तथा कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मेले में किसानों के लिए पी.एम. किसान सम्मान निधि पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी हेतु विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनका बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने अवलोकन किया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस में जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवली बाई नाग, सरपंच श्री मुका राम नाग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धनीराम बारसे एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री सुकालू राम नाग उपस्थित रहे। द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि श्रीमती सोयम मंगम्मा (अध्यक्ष, जिला पंचायत सुकमा), श्री सोयम मुका (सभापति, कृषि स्थायी समिति), तथा श्रीमती गीता कवासी (जिला पंचायत सदस्य) रहीं।

कार्यक्रम में जिले के तीनों विकासखंडों से लगभग 1500 किसान भाई-बहन एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक परिचर्चा एवं तकनीकी सत्रों का आयोजन किया। उप संचालक कृषि श्री पी.आर.बघेल ने अपने उद्बोधन में एग्रीस्टैक, पीएम किसान सम्मान निधि, एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया।

वैज्ञानिक सत्रों में श्री राजेन्द्र प्रसाद कश्यप (पौध रोग वैज्ञानिक) ने तिल की उन्नत किस्म “उन्नत रामा” की विशेषताएँ बताते हुए तिलहन उत्पादन में संतुलित पोषण एवं कीट-रोग नियंत्रण पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. परमानंद (कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानिक) ने आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से श्रम व समय की बचत के उपाय बताए। डॉ. योगेश कुमार सिदार (कीट वैज्ञानिक) ने धान फसल में जैविक कीट एवं व्याधि नियंत्रण की तकनीक साझा करते हुए पर्यावरण-अनुकूल खेती अपनाने का आह्वान किया। डॉ. संजय सिंह राठौर (मत्स्य पालन विशेषज्ञ) ने मत्स्य पालन को किसानों की आय वृद्धि का प्रभावी साधन बताते हुए इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का समापन 18 अक्टूबर को प्रशस्ति पत्र वितरण, कृषि आदान सामग्री वितरण एवं समापन समारोह के साथ हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर किसानों से संवाद किया तथा नवीन तकनीकों व सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.