कोरबा जिले में सुगम धान खरीदी व्यवस्था से खुश किसान

Updated on 09-12-2025 12:09 PM

कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी तिहार उत्साहपूर्ण और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन के कारण अन्नदाताओं को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इसी क्रम में आज कोरबा जिले के कथरीमाल निवासी कृषक  भागीरथी कैवर्त कनकी स्थित धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने 105 क्विंटल 60 किलोग्राम धान विक्रय के लिए लाया।  कैवर्त लगभग 5 से 6 एकड़ में खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि टोकन तुंहर हाथ ऐप की सुविधा ने इस वर्ष धान बेचने की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है। ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे केंद्र में लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

 कैवर्त ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने लगभग 100 क्विंटल धान का विक्रय किया था, जबकि इस वर्ष बेहतर उपज होने के कारण वे ज्यादा मात्रा लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए निर्धारित सर्वोच्च समर्थन मूल्य अत्यंत लाभकारी है, जिससे सभी किसान संतुष्ट और उत्साहित हैं। साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिलने वाली अंतर राशि समय पर उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है, जिससे किसी भी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने आगे बताया कि धान को उपार्जन केंद्र तक लाने से लेकर अंतिम भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित है। पहले जिन समस्याओं का सामना किसानों को करना पड़ता था, वे अब पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप किसान बिना किसी परेशानी के धान बेचकर सीधे अपने घर लौट पा रहे हैं।

 कैवर्त ने कहा विष्णु सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर लगातार हमारी उन्नति के लिए काम कर रही है। व्यवस्थाएं सरल हुई हैं, सुविधाएं बढ़ी हैं और हम किसानों को सम्मान मिला है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन कोरबा का हृदय से धन्यवाद देता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.