उद्यानिकी फसलों की पैदावारी से लाभान्वित हो रहे जिले के कृषक

Updated on 11-12-2025 01:09 PM

दुर्ग। जिले में बड़ी संख्या में कृषकों का रूझान उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर बढ़ी है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुदान राशि उपलब्ध करायी जा रही है। कृषक उद्यानिकी फसलों की पैदावारी लेकर लाभान्वित हो रहे है। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल पॉम योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में लक्ष्य के विरूद्ध 95.04 हेक्टेयर में 47 कृषकों के प्रक्षेत्र पौधरोपण का कार्य पूर्ण किया गया है। विगत वर्ष 74.61 हेक्टेयर में 37 कृषकों के प्रक्षेत्र में विभाग द्वारा ऑयल पॉम पौधरोपण किया गया। जिले के धमधा विकासखण्ड के ग्राम टेमरी के कृषक  योगेश साहू विभागीय अनुदान से आठ एकड़ रकबा में ऑयल पॉम पौधरोपण की खेती कर प्रत्येक डेढ़ से दो माह में फसलों की कटाई कर ऑयल पॉम एफ.एफ.बी. का उत्पादन कर, प्रत्येक कटाई सीजन में डेढ़ से दो लाख की आय अर्जित करने में सफलता हासिल की है। जिससे प्रभावित होकर जिले के अन्य किसान भी ऑयल पॉम पौधरोपण की ओर आगे आने लगे हैं।

एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत 152 हेक्टेयर रकबा में केला, पपीता एवं ड्रैंगन फुट फसल क्षेत्र विस्तार कर 99 कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। इसी प्रकार 64 हेक्टेयर रकबा में टमाटर, बैंगन एवं प्याज सब्जी विस्तार कर 58 कृषक लाभान्वित हुए हैं। जिले के 71 कृषक 50 हेक्टेयर रकबा में पुष्प क्षेत्र विस्तार अंतर्गत गैंदा पुष्प की खेती कर अच्छी पैदावारी ले रहे हैं। जिले के ग्राम मलपुरीकला क्षेत्र अंतर्गत कृषक  अरूण कुमार दो हेक्टेयर रकबा में गैंदा पुष्प की खेती कर अच्छी आमदनी अर्जित करने में सफलता पायी है। योजना अंतर्गत कृषक को 20 हजार रूपए की अनुदान राशि भी प्राप्त हुई है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत चयनित 46 कृषक अनुदान प्राप्त कर ग्राफ्टेड बैंगन एवं टमाटर की पैदावारी लेकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। इन्हीं में ग्राम टेमरी के कृषक  हितेश टॉक भी है, जिन्होंने उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त कर 09 एकड़ रकबा में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से प्रति एकड़ 40 टन उत्पादन प्राप्त कर 48 लाख तक की आमदनी अर्जित की। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषिक समैतिक योजना के तहत किसान अपनी खाली जमीनों में नींबू, अमरूद, कटहल, आम, ऑवला आदि फलदार पौधे की रोपण कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.