किसानों की इनकम होगी दोगुनी, देश की गाढ़ी कमाई बचेगी, पीएम मोदी लॉन्च करेंगे E-20

Updated on 06-02-2023 06:22 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज से इंडिया एनर्जी वीक (India Energy Week) शुरू हो रहा है। इसका मकसद एनर्जी ट्रांजिशन के केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करना है। इसमें दुनियाभर के 30 से अधिक मिनिस्टर, 3000 से अधिक डेलिगेट्स, 1000 से अधिक एग्जीबिटर्स और करीब 500 स्पीकर्स हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज इसका उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह दुनियाभर की तेल और कंपनियों की सीईओज (CEOs) के साथ एक राउंड टेबल इंटरैक्शन में भी शिरकत करेंगे। साथ ही वह ग्रीन एनर्जी के फील्ड में कई इनिशिएटिव्स को लॉन्च करेंगे। इसमें सबसे अहम है 20 फीसदी एथनॉल युक्त पेट्रोल (E20)। इसके साथ ही 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 पेट्रोल पंपों पर E20 ईंधन की बिक्री शुरू हो जाएगी। सरकार ने इसे 2030 में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा था लेकिन सात साल पहले ही इसकी शुरुआत की जा रही है। इससे देश की विदेशी मुद्रा की भारी बचत होगी। पिछले वित्त वर्ष में भारत का तेल आयात का बिल करीब 119 अरब डॉलर था।

भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल (Crude Oil) आयात करता है। इसके आयात में देश का बहुत पैसा चला जाता है। इस बोझ को कम करने के लिए सरकार नए-नए तरीके खोज रही है। देश में एक्सप्रेसवे (Expressway) बनाए जा रहे हैं जिनसे समय बचेगा, ईंधन की खपत कम होगी और साथ ही पर्यावरण की भी रक्षा होगी। साथ ही सरकार ने पेट्रोल में एथनॉल मिक्स करने के लिए भी महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। पेट्रोल में 10 फीसदी एथनॉल मिक्सिंग का लक्ष्य पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया गया था। 20 फीसदी ब्लेंडिंग का ओरिजनल टारगेट 2030 था लेकिन इसे पहले 2025 किया गया और अब 2023 कर दिया गया। प्रधानमंत्री नोजल प्रेस करके इसकी बिक्री शुरू करेंगे।


एथनॉल ब्लेंडिंग क्यों है जरूरी


ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम पर जोर दे रही है। 2013-14 से देश में एथनॉल का उत्पादन छह गुना बढ़ा है। इससे देश को न केवल 54,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है बल्कि कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में भी 318 लाख मीट्रिक टन की कमी आई है। इससे किसानों की आय भी बढ़ी है। 2014 से 2022 तक किसानों को 49,000 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया गया है। सरकार ने 2025 तक देश में पूरी तरह E-20 ईंधन की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 2G-3G एथनॉली प्लांट्स स्थापित कर रही हैं।

मोदी साथ ही ग्रीन मोबिलिटी रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वह इंडियन ऑयल के ‘Unbottled’ इनिशिएटिव को भी लॉन्च करेंगे। इसका मकसद सिंगल यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से खत्म करना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री देश में विकसित इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम को भी लॉन्च करेंगे। इससे लोगों को कुकिंग के लिए लो-कार्बन और सस्ता विकल्प मिलेगा। इसे इंडियन ऑयल की आरएंडडी विंग ने विकसित किया है। यह मॉडर्न इंडक्शन कुकटॉप की तरह है। यह सोलर के साथ-साथ ग्रिड पावर पर भी ऑपरेट करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.