जिले के किसान समितियों में लगातार कर रहे खाद-बीज की खरीदी

Updated on 11-07-2025 01:52 PM

राजनांदगांव। जिले में खेती-किसानी के दृष्टिगत खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले के किसान खेती-किसानी के लिए समितियों में लगातार खाद-बीज की खरीदी कर रहे है एवं उनमें उत्साह है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बागतराई के किसान  जीवन मारकण्डेय ने बताया कि आज उन्होंने ढाबा सेवा सहकारी समिति से 3 बोरी डीएपी की खाद ली है। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश हो रही है ओर पर्याप्त मात्रा में खाद मिल गया है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज पर 58 हजार रूपए की राशि ऋण लिया है, जिससे खेती-किसानी के काम में बहुत मदद मिल हरी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बागतराई के किसान  चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि उनके पास 6 एकड़ जमीन है। आज ढाबा सेवा सहकारी समिति से यूरिया, पोटाश एवं डीएपी खाद खरीदी है और पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि किसान के्रेडिट कार्ड योजना के तहत शून्य प्रतिशत ब्याज पर 61 हजार रूपए की राशि ऋण लिया है। जिसका उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन की कृषक उन्नति योजना बहुत लाभकारी है। जिसके अंतर्गत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान की बिक्री से प्राप्त राशि से उन्होंने अपना घर बनाया है। दलहन, तिलहन फसलों को कृषक उन्नति योजना के तहत अनुदान राशि मिलने से किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। किसान  चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.