जिले के किसानों को खरीफ फसल में सिंचाई के लिए आज से मिलेगा पानी

Updated on 13-08-2025 02:16 PM

गरियाबंद। जिले के किसानों को खरीफ फसल के लिए बांध का पानी दिया जाएगा। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में यह प्रस्तावित किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राजिम विधायक  रोहित साहू, जिला जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर  बी.एस. उइके, अपर कलेक्टर  नवीन भगत, जिला जल उपयोगिता समिति के सचिव एवं कार्यपालन अभियंता  एस.के बर्मन सहित जिला जल उपयोगिता के सदस्य गण एवं सिंचाई विभाग के सभी अनुविभागीय अधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में खरीफ फसल के लिए जलाशयों में उपलब्ध पानी क्षमता के मांग के अनुरूप आज से ही किसानों को सिंचाई के लिए खेतों में पानी दिए जाने के निर्णय लिया गया। जिससे क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित होंगे।

बैठक में राजिम विधायक  रोहित साहू ने किसानों द्वारा खरीफ सीजन में सिंचाई हेतु पानी की मांग के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि जिल के कुछ जलाशयों में खरीफ फसल के सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। किसानों को आावश्यकतानुसार जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को खरीफ सीजन के लिए पानी की चिंता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि काड़ा नाली के तहत मुख्य नहर परसदा माईनर फिंगेश्वर वितरक एवं छोटे जलाशयों से निकलने वाले नालियों से क्रांकिटीकरण करने के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा।  साहू ने किसान भाईयों से आग्रह किया है कि वे सिंचाई के पानी को अनावश्यक व्यर्थ न करे। पानी की एक-एक बूंद हम सबके लिए बहुमूल्य है। उन्होंने रबी सीजन के लिए किसानों से आग्रह किया है कि वे धान के बदले दलहन-तिलहन एवं अन्य फसल ले तथा फसल चक्र परिवर्तन करे, इससे खेतों में उपजाऊपन बना रहेगा। साथ ही किसानों के अपने फसल का उचित दाम भी प्राप्त होगा।

बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता  एस के बर्मन ने विस्तार पूर्वक बताया कि जिले में एक वृहद जलाशय एवं 48 लघु जलाशय है। जिसमें से सिकासार वृहद जलाशय में 174.50 मिलियन घन मीटर अर्थात 87.74 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। इसी प्रकार 48 लघु जलाशयों में 38.83 मिलियन घन मीटर अर्थात 50.69 प्रतिशत जल भराव हुआ है। सिकासार जलाशय से जल भराव उपलब्धता से गरियाबंद जिले के अंतर्गत पैरी परियोजना दांयी तट नहर से 101 ग्रामों में 26 हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र तथा धमतरी जिले के अंतर्गत पैरी परियोजना बांयी तट नहर से 49 ग्रामों में 12 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र इस तरह सिकासार जलाशय से 38 हजार 300 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल में पानी दिया जाना प्रस्तावित है। लघु जलशयों से लगभग 27 हजार 110 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल के लिए पानी दिया जाना प्रास्तावित है। उन्होंने बताया कि इस बार वर्षा कम होने की वजह से जलाशयों में क्षमता अनुरूप जल भराव नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा पानी की उपलब्धता के अनुरूप किसानों के खेतों में अंतिम छोर तक पानी की पहुंचाने हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक  चंदन रॉय, पीएचई के एसडीओ  जागेश्वर मरकाम,  चन्द्रशेखर साहू  सहित सिंचाई विभाग और जिला जल उपयोगिता समिति के सदस्यगण शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.