किसानों की मिली लघु धान्य फसलों व तेल-बीज प्रसंस्करण-मूल्य संवर्धन की जानकारी

Updated on 29-02-2024 05:08 PM

कांकेर। कृषि प्रसंस्करण एवं खाद्य अभियांत्रिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सौजन्य से कृषि विज्ञान केन्द्र में ‘लघु धान्य फसलों एवं अकाष्ठीय तेल बीज का महत्व, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन’ विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीरबल साहू ने लघु धान्य फसलों के शस्य क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के परियोजना अधिकारी डॉ. नीरज मिश्रा द्वारा लघु धान्यों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के बारे में, प्राध्यापक डॉ खोखर द्वारा वनोपज के लाभ एवं गुणों के बारे में तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र तायड़े द्वारा लघु धान्य फसलों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तथा विपणन के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों को लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण कराया गया तथा प्रसंस्कृत रागी एवं कोदो चांवल वितरित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में चारामा विकासखण्ड के ग्राम शाहवाड़ा और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम चबेला के 40 कृषक सम्मिलित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.