बीज एवं उर्वरकों का शीघ्र उठाव कर लें किसान

Updated on 25-06-2025 01:13 PM

बिलासपुर। मानसून आने के साथ ही लगातार मध्यम वर्षा जिले के सभी क्षेत्रों में हो रही है। इस वर्ष खरीफ 2025 में मौसम विभाग द्वारा अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वर्तमान समय में जिले के सभी किसान भाई खेती किसानी के कार्यों में व्यस्त है एवं खेती के लिए आवश्यक संसाधन जैसे उर्वरक एवं बीज की व्यवस्था में लगे हुए है।

उप संचालक कृषि ने बताया है कि वर्तमान में जिले के 114 सहकारी समितियों में 19736.62 क्वि. भंडारण किया जा चुका है तथा जिले के किसान 17575 क्वि. बीज का उठाव कर चुके है। उन्होंने किसानों को नकली प्रमाणित बीज से सावधान रहने, सेवा सहकारी समितियों एवं लाईसेन्सधारी कृषि केन्द्रों से ही विश्वस्त प्रमाणित बीजों एव खाद का उठाव करने तथा धान किस्म स्वर्णा के स्थान पर अधिक उपज देने वाली समान अवधि वाली धान किस्म एम.टी.यू. 1318 एवं सी.जी. सोनागाठी म्यूटेन्ट की बोवाई करने कहा है जिसमें कीट एवं बीमारियों से लड़ने की सहन शक्ति अधिक तथा लगातार स्वर्णा किस्म की खेती करने से कीड़े बीमारी का प्रकोप अधिक होता है।

इसी प्रकार जिले में मुख्य रूप से धान की फसल लगाई जाती है। समस्त किसान भाई इस समय धान की नर्सरी लगाने एवं धान की खुर्रा बोनी अथवा बोता करने हेतु खेत की तैयारी करने में व्यस्त है, जिसके लिए सभी किसान भाई जिले के 114 सहकारी समितियों से रासायनिक उर्वरक जैसे यूरिया, डी. ए.पी. एम.ओ.पी., एन.पी.के. एवं एस.एस.पी. जैसे उर्वरकों का उठाव कर रहे है कृषक बंधुओ से अपील है कि यूरिया के साथ-साथ एम.ओ.पी. एवं एस.एस.पी. अथवा एन.पी. के. का उपयोग डी.ए.पी. के स्थान पर कर सकते है जिससे उत्पादन एवं उत्पादन लागत पर खासा प्रभाव नही पडता है अपितु धान फसल का उत्पादन डी.ए.पी. के बगैर पर्याप्त मात्रा में लिया जा सकता है। जिले के किसान यह समझने का प्रयास करे कि डी.ए.पी. खाद की अधिक उपयोग करने से मिट्टी अम्लीयता बढ़ जाती है जिससे खेत की मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और फसल उत्पादन क्षमता घट जाती है, वही एस.एस.पी. खाद के उपयोग से सल्फर एवं कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की मात्रा बनी रहती है तथा मिट्टी की अम्लीयता कम होने के कारण फसल की उत्पादकता स्वतः बढ़ने की संभावना होती है।

जिले के किसानों से शीघ्र पकने वाले एवं देशी किस्म के धान फसल में डी.ए.पी. के स्थान पर प्रति एकड़ यूरिया 52, सुपरफास्फेट 100, और पोटाश 13, कि.ग्रा. डाल सकते है। इसी प्रकार मध्यम अवधि के धान किस्मों में यूरिया 87, सुपरफास्फेट 150, और पोटाश 27 कि.ग्रा. प्रति एकड़ की दर से उपयोग कर सकते है। उप संचालक कृषि जिला बिलासपुर  पी.डी. हथेश्वर ने बताया कि जिले के 114 सहकारी समितियों में यूरिया 12403 में टन, डी.ए.पी 3375 में.टन, एम.ओ.पी 839 में टन, एस.एस.पी 3956 में.टन, एन. पी.के. 1450 में टन भंडारण किया जा चुका है, जिसमें से यूरिया 8607 में.टन, डी.ए.पी. 2794 में.टन, एम.ओ. पी. 505 में.टन, एस.एस.पी. 2252 में.टन, एवं एन.पी. के. 1020 में.टन, का वितरण किया जा चुका है।

उप संचालक कृषि ने यह भी अपील की है कि उच्च्चहन भूमि जहां जल का भराव कम होता है एवं सिंचाई हेतु पर्याप्त संसाधन नहीं है पैसे खेतो का चुनाव करके धान के स्थान पर मक्का एवं दलहन-तिलहन फसलों जैसे अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली, तिल एंव सोयाबीन की खेती कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है तथा लगातार एक ही खेत में धान की फसल बोने से मिट्टी की की उर्वरा क्षमता कम हो जाती है कीड़े बिमारी भी अधिक लगते है तथा खेती की लागत बढ़ने के कारण किसान भाईयों की आमदनी लगातार घट जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.