फतेहपुर: यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी, बहरीन से पति ने वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक

Updated on 13-02-2024 12:50 PM
इरशाद सिद्दीकी, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली एक महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुर ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ऐसी हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी होने पर बहरीन में रह रहे पति ने पिता का विरोध करने पर व्हाट्सएप से वीडियो कॉल कर तलाक दे दिया। साथ ही बोला कि यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे पर दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मलवा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि उसकी शादी 2015 में कानपुर नगर में किदवई नगर निवासी सफदर अली के बेटे खालिद अली से हुई है। खालिद के संसर्ग से महिला की दो बेटियां भी हैं। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बाप-बेटे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। मौजूदा समय में महिला का पति खालिद बहरीन में हैं।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

घर में ससुर और बच्चों के साथ महिला रहती है। महिला का आरोप है कि बीते 20 दिसंबर को महिला घर में अकेली थी। इस दौरान ससुर ने बुरी नीयत से महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर कहा कि मैंने नहाते समय तुम्हारी अश्लील वीडियो बनाई है। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

वीडियो कॉल कर दिया तलाक

विरोध करने पर महिला का गला दबाकर जान से करने का प्रयास किया। किसी तरह ससुर के चंगुल से छूटकर महिला घर के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पिता से घटना की जानकारी पर बहरीन से बेटे ने पिता के फोन पर वीडियो कॉलिंग कर पत्नी से बात की। कॉल के दौरान पति ने महिला से कहा कि जैसा अब्बा कह रहे हैं वैसा कर। महिला के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए तलाक दे दिया। साथ ही धमकी भरे लहजे में बोला कि 'यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी।' इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चियों को लेकर मायके वापस आकर परिजनों से आपबीती बताई। महिला थाना प्रभारी फतेहपुर संगीता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.