देवरिया का फतेहपुर कांड प्रशासन की नाकामी का नतीजा, अखिलेश ने सरकार पर हमला, देवेश का मिलने से इनकार

Updated on 17-10-2023 09:58 AM
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए नरसंहार मामले में अब अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने फतेहपुर गांव पहुंचे। अखिलेश के आगमन को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गांव में सपा कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। कार्यकर्ताओं की भीड़ दूर से खेतों में खड़ी थी। गौरीबाजार से ही सड़कों पर आवागमन रोक दिया गया था। गांव के चप्पे चप्पे पर नाकाबंदी थी। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि फतेहपुर कांड प्रशासन की नाकामी का नतीजा है। इस प्रकार की घटनाओं पर रोक पहले से कार्रवाई कर रोक लगाई जा सकती है।

अखिलेश यादव सोमवार दोपहर बाद फतेहपुर गांव पहुंचे। सबसे पहले वह सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल देखा। सत्यप्रकाश के घर में बिखरा सामान देखा। घटना की जानकारी ली और सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्यप्रकाश के घर उन्हें परिवार का कोई नहीं मिला। सत्यप्रकाश के पुत्र देवेश दुबे ने पहले ही उनसे मिलने से इनकार कर दिया था। रविवार रात ही देवेश ने विडियो संदेश जारी कर अखिलेश से भेंट करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनकी ही सरकार में बिना पैसा दिए उनके मंदबुद्धि चाचा से जमीन का बैनामा करवाया गया था। इसके बाद अखिलेश प्रेमचंद के घर पहुंचे।

अखिलेश ने दिया मदद का भरोसा


प्रेमचंद यादव के घर पर करीब एक घंटा रहने के बाद अखिलेश बाहर निकले। प्रेम को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने प्रेमचंद की पत्नी, बच्चों को उन्होंने दी। मदद का भरोसा दिलाया। परिवार ने पुलिस प्रताड़ना, बुलडोजर चलाने की आशंका और एफआईआर दर्ज न होने की बात बताई। बाद में अखिलेश मीडिया से मुखातिब हुए और सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि फतेहपुर कांड प्रशासन की नाकामी का नतीजा है।

अखिलेश ने कहा कि वे इस मामले में विधानसभा में भी उठाएंगे। देवेश दुबे के न मिलने के पीछे उन्होंने संकेतों में भाजपा नेता का हाथ होने की बात कही। प्रेमचंद यादव का घर बुलडोजर से गिराए जाने की चर्चा के बीच अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर संस्कृति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। अगर बुलडोजर से न्याय होने लगा तो अगली सरकारें भी ऐसा ही करेंगी।

अखिलेश ने दिया मदद का भरोसा


प्रेमचंद यादव के घर पर करीब एक घंटा रहने के बाद अखिलेश बाहर निकले। प्रेम को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने प्रेमचंद की पत्नी, बच्चों को उन्होंने दी। मदद का भरोसा दिलाया। परिवार ने पुलिस प्रताड़ना, बुलडोजर चलाने की आशंका और एफआईआर दर्ज न होने की बात बताई। बाद में अखिलेश मीडिया से मुखातिब हुए और सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि फतेहपुर कांड प्रशासन की नाकामी का नतीजा है।

अखिलेश ने कहा कि वे इस मामले में विधानसभा में भी उठाएंगे। देवेश दुबे के न मिलने के पीछे उन्होंने संकेतों में भाजपा नेता का हाथ होने की बात कही। प्रेमचंद यादव का घर बुलडोजर से गिराए जाने की चर्चा के बीच अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर संस्कृति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। अगर बुलडोजर से न्याय होने लगा तो अगली सरकारें भी ऐसा ही करेंगी।

रातों रात बन गई सड़क


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के फतेहपुर गांव पहुंचने का कार्यक्रम तय होते ही प्रशासन ने गांव की सड़क बना डाली। रविवार सुबह से काम शुरू हुआ और पूरी रात काम चलता रहा। सुबह होते-होते तारकोल की सड़क बनकर तैयार हो गई। यह वह सड़क हैं जोकि अरसे से खराब थी और ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अखिलेश के दौरे से सड़क बन जाने से ग्रामीण खुश हो गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.