छोटे बेटे की हत्या तो बड़े को बचाने के लिए पिता ने दामाद पर लगाया मर्डर का आरोप, ऐसे खुला राज

Updated on 04-07-2023 07:01 PM
उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसमें एक व्यक्ति ने अपने बेटे को बचाने के लिए अपने दूसरे बेटे की हत्या का इल्जाम अपने जमाई (बेटी के पति) पर लगा दिया। इसको लेकर उसने पुलिस थाने में बेटी के पति पर ही अपने एक बेटे की हत्या का मामला दर्ज करवाया। बाद में जब पुलिस ने मामले की जांच की तो केस का खुलासा हो गया। इस संबंध में पुलिस ने 2 महीने से फरार चल रहे कलयुगी भाई को अपने ही भाई की हत्या करने के मामले में दबोच लिया।


जानिए पूरा केस क्या है

हैरान कर देने वाला यह मामला उदयपुर जिले के कोटडा थाना क्षेत्र का है। जहां एक व्यक्ति ने अपने एक बेटे की हत्या के मामले में दूसरे बेटे को बचाने के लिए अपने जमाई को फंसा दिया। हालांकि छानबीन के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि मृत व्यक्ति के भाई ने ही उसकी हत्या को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया। बाद में 2 महीने से फरार चल रहे अजीत पुत्र भेरिया खेर को जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।


जमाई के खिलाफ कराया हत्या का मामला

पुलिस ने बताया कि बीते एक मई को सांडमारिया गांव निवासी भेरिया पुत्र कानिया ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके जमाई गुजरात के दाता निवासी लाला पुत्र लक्ष्मण ठाकोर उसके बेटे अजीत के घर आया। इस दौरान उसके बेटे और जमाई ने एक साथ शराब पी। उसने बताया कि उसका जमाई बेटी के साथ नशे में मारपीट करता था। इस बात को लेकर उसके जमाई और बेटे में झगड़ा हुआ। इस बात पर जमाई ने झगड़े के दौरान उसके दूसरे बेटे रावा की हत्या कर दी।


पुलिस छानबीन खुल गया राज

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद इसकी छानबीन की गई। इसमें हत्या का मामला काफी संदेहपूर्ण लगा। इस दौरान घटना के समय मौजूद लोगों के जब बयान लिए गए तो उनके बयानों में विरोधाभास सामने नजर आया। वहीं घटना के बाद भेरिया का एक पुत्र अजीत मौके से फरार हो गया था। बाद में जब पुलिस ने परिवार के लोगों से कड़ाई से पूछताछ की। इसी के बाद सारा राज सामने आ गया। इसमें पता चला कि अजीत ने शराब के नशे में अपने भाई रावा की पिटाई कर दिया दी। जिसमें रावा की मौत हो गई। इस पर पिता भेरिया ने अपने बेटे अजीत को बचाने के लिए षडयंत्र पूर्वक हत्या का सारा इल्जाम जमाई पर डाल दिया। उसने पुलिस थाने में जमाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.