ताजमहल के एंट्री गेट पर भिड़े ससुर और दामाद, बिना ताज देखे लौटे पश्चिम बंगाल के पर्यटक

Updated on 03-07-2023 06:34 PM
सुनील साकेत, आगरा: ताजमहल घूमने आए पर्यटकों के बीच एंट्री गेट पर विवाद हो गया। झगड़े में एक व्यक्ति का सिर फूट गया। एएसआई अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। पता चला कि झगड़ा करने वाले रिश्ते में ससुर और दामाद थे। दामाद ने धक्का देकर ससुर को नीचे गिरा दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया।

घटना दोपहर 2 बजे की है। रविवार को ताजमहल देखने वालों को काफी भीड़ थी। ताज के पश्चिमी गेट स्थित प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की लंबी कतार लगी थी। पश्चिम बंगाल से एक परिवार के 5 सदस्य ताजमहल घूमने के लिए आए थे। इन लोगों में सास, ससुर, बेटी, दामाद के साथ एक अन्य रिश्तेदार भी शामिल था। पश्चिमी गेट के टिकट चेकिंग पॉइंट पर ससुर और दामाद में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे पर लात-घूसे चलाने लगे। इस दौरान दामाद ने ससुर को धक्का दे दिया। इससे वह गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किसी ने नहीं की लिखित शिकायत

ताजमहल ने वरिष्ठ सहायक संरक्षण प्रिंस वाजपई ने बताया कि दोनों पर्यटक एंट्री गेट पर ही भिड़ गए थे। इसलिए उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सब इंस्पेक्टर खान ने बताया कि झगड़ने वाले ससुर-दामाद दोनों में से किसी ने लिखित शिकायत नहीं की थी। इलाज के बाद दोनों लौट गए।

30 हजार पर्यटक पहुंचे ताज देखने

ईद की छुट्टियों के चलते ताजमहल में रविवार को 30 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया था। गर्मी और उमस भी ताज प्रेमियों का जुनून को कम नहीं कर सका। ताज प्रवेश द्वार से लेकर टिकट खिड़की तक पर्यटकों की लंबी कतारें लगी थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.