ससुर-दामाद की जोड़ी पहुंचा रही थी गांजा, कार की सीट के नीचे बनवाए थे बॉक्स, साथी संग रईस रेडियो गिरफ्तार

Updated on 22-08-2023 12:23 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में क्राइम ब्रांच ने 100 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ये कार्रवाई सोमवार को की। टीम ने जामफलपुरा इलाके के एक रईस रेडियो (रईस खान) और उसके दामाद को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी तस्करी के लिए ओडिशा से गांजा अपनी कार में लेकर भोपाल पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी 67 वर्षीय रईस खान उर्फ रईस रेडियो टीला जामफलपुरा के इंदिरा नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ 64 मामले दर्ज हैं। रईस रेडियो पिछले साल ही 10 साल की जेल की सजा काटने के बाद जेल से रिहा हुआ था। जेल में बंद लोगों से उसने गांजा तस्करी के नए तरीके सीखे। फिर बाहर आने के बाद गांजा तस्करी शुरू कर दी।

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में रईस रेडियो ने खुलासा किया कि उसने चार महीने पहले अपनी कार से एक अन्य साथी शाहवार के साथ ओडिशा के सोनपुर से 60 किलो गांजा की तस्करी की थी। इस बार तस्करी के लिए रईस रेडियो ने अपनी कार को मॉडिफाई कराया था। हर सीट के नीचे बॉक्स बनाए थे। ताकि इनमें गांजा रखकर आसानी से तस्करी कर सके।

कार की तलाशी लेने पर मिला 100 किलो गांजा: डीसीपी

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि 19 अगस्त को पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दो गांजा तस्कर बड़ी खेप के साथ होशंगाबाद से भोपाल की ओर जा रहे हैं। इसी पर क्राइम ब्रांच की एक टीम मिसरोद भेजी गई। यहां टीम ने सड़क किनारे के एक ढाबे के बाहर कार खड़ी पाई। कार में आरोपी रईस रेडियो ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठा था, जबकि उसका दामाद अबरार खान (45 वर्षीय) ड्राइवर सीट पर बैठा था। अबरार खान जहांगीराबाद के बरखेड़ी का रहने वाला है। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उन्होंने प्लास्टिक के पैकेट और एक बैग में भरा हुआ 100 किलो गांजा पाया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

कार को मॉडिफाई करवाकर बनवाए थे सीट के नीचे बॉक्स: डीसीपी

डीसीपी सोमवंशी ने कहा कि आरोपी ने कार को मॉडिफाई कराया था और सीटों के नीचे बक्से बनाए थे, ताकि गांजा तस्करी कर सके। आरोपी रईस रेडियो ने शहर में तस्करी किए गए गांजा को बेचने के लिए एक रैकेट बनाया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने शहर में इसके पहले 60 किलो गांजा की तस्करी की थी। इसमें उसने अच्छा मुनाफा कमाया। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.