मुश्किल में पिता, बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या करते हैं गौतम अडानी के बेटे करण

Updated on 07-02-2023 06:11 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Report) की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह (Adani Group) को बड़ा नुकसान हुआ है। अडाणी की कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट आ चुकी है । गौतम अडानी की निजी संपत्ति गिरकर 60 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। मुश्किल में फंसे गौतम अडानी (Gautam Adani) के बेटे करण अडानी (Karan Adani) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए आर्थिक सलाहकार परिषद् (EAC) का गठन किया है। महाराष्ट्र सरकार ने गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी को इस कमेटी में शामिल किया है। करण अडानी के अलावा मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी ( Anant Ambani) को इसमें शामिल किया है। अडानी और अंबानी के बच्चे अब महाराष्ट्र सरकार की आर्थिक सेहत को सुधारने के लिए सलाह देंगे। आइए मिलते है गौतम अडानी के नेक्स्ड जेनरेशन से...

सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र सरकार ने करण अडानी, अनंत अंबानी को महाराष्ट्र के राज्य आर्थिक सलाहकार परिषद में शामिल किया है। महाराष्ट्र सरकार के ईएसी का नेतृत्व टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन करेंगे। इस टीम में 21 सदस्य होंगे। ये कमेटी सरकार को प्रेस की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी। आपको बता दें कि गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी अडानी समूह में बड़ी जिम्मेदारियां संभालते है। अडानी पोर्ट कारोबार की जिम्मेदारी करण अडानी के पास है। वहीं अडानी ग्रुप के सीमेंट कारोबार की कमान भी करण के हाथों में है।

कौन हैं करण अडानी

करण अडानी का जन्म 7 अप्रैल 1987 को अहमदाबाद में हुआ। उन्होंने पड्यू यूनिवर्सिटी से ग्रेजएशन किया है। साल 1017 से वो अडानी पोर्ट को संभाल रहे है। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिडेट की जिम्मेदारी करण संभालते है। कंपनी में वो निदेशक है। एसीसी लिमिटेड में वो चेयरमैन पद पर नामित है। वहीं अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के सीईओ करण हैं। साल 2013 में, करण अडानी और परिधि श्रॉफ ने शादी की। करण की पत्नी परिधि कॉरपोरेट वकील हैं। गौतम अडानी के छोटे बेटे का नाम जीत अडानी है। जीत भी अडानी समूह में बड़ी जिम्मेदारियांसंभालते है। साल 2019 से वो समूह के कामों में हाथ बंटा रहे है। उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। जीत अडानी के पास अडानी एयरपोर्ट्स बिजनस की जिम्मेदारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.