पिता बस ड्राइवर, खाने के पैसे नहीं... गुदड़ी के लाल ने मेडल जीत किया कमाल, इसे कहते हैं सच्चा पहलवान

Updated on 21-08-2025 01:09 PM
नई दिल्ली, Hindol Basu: जब 18 साल के सुमित मलिक बुल्गारिया के समोकोव में कुश्ती के मैट पर उतरे, तो उनके कंधों पर सिर्फ 57 किलो का भार नहीं था। उनके साथ था एक ऐसे जीवन का बोझ, जिसकी शुरुआत पैसों की तंगी से हुई थी, एक गांव की उम्मीदें, जिसने उन्हें बड़ा होते देखा था और एक ऐसे कोच का अटूट विश्वास, जिन्होंने मुश्किलों को उनके भविष्य पर हावी नहीं होने दिया।

मंगलवार को U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में फाइनल में रूस के मैगोमेड सालियाख ओजदामिरोव (जो यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग बैनर के अंडर कंपीट कर रहे थे) से 5-8 से हारने के बाद सुमित ने भारत के लिए रजत पदक जीता। उस मुकाबले में और वहां तक पहुंचने में सुमित ने खेल का असली सार दिखाया - हिम्मत, साहस और हार न मानने का जज्बा।

सुमित के पिता थे बस ड्राइवर, गरीबी में गुजरा रेसलर का बचपन

हरियाणा के सोनीपत जिले के कासंडा गांव में जन्मे सुमित के शुरुआती साल गरीबी में गुजरे। उनके पिता, सुरेंद्र मलिक, एक बस ड्राइवर थे। वह रात को देर से थके हुए घर लौटते थे, लेकिन कभी शिकायत नहीं करते थे। खाना भी बहुत कम होता था। कुश्ती के मैट, जूते, डाइट सप्लीमेंट जैसी चीजें उस लड़के के लिए एक सपना थीं। लेकिन, कहीं न कहीं, हरियाणा के धूल भरे अखाड़ों में उन्होंने तय कर लिया था कि उनकी किस्मत गरीबी की मोहताज नहीं होगी।

पहले राउंड में सुमित ने किया था जोरदार कमबैक

बुल्गारिया में ही, शुरुआती राउंड के एक मुकाबले में, सुमित का जज्बा सबसे ज्यादा दिखाई दिया। जापान के रिन साकामोटो, जो कि एक सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के खिलाड़ी थे। उनके खिलाफ सुमित 1-10 से पीछे थे। कुश्ती में, इतना अंतर होने पर मैच खत्म मान लिया जाता है। बस एक और पॉइंट और मैच खत्म हो जाता। टेक्निकल सुपीरियॉरिटी की वजह से साकामोटो को विजेता घोषित कर दिया जाता। रेफरी मैच रोकने ही वाले थे कि अचानक सुमित में नई जान आ गई
सुमित मलिक ने लाजवाब वापसी की। जो नामुमकिन लग रहा था, वह मुमकिन लगने लगा। हार का अंतर कम होता गया। सुमित ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बुल्गारिया से बताया, 'मैंने खुद से कहा कि 'मेरी कहानी इस तरह खत्म नहीं हो सकती'। मैंने अपने पिता, अपने कोच, अपने गांव के बारे में सोचा। मैंने उन दिनों के बारे में सोचा जब मैं भूखा रहकर ट्रेनिंग करता था। मैं हार नहीं मान सकता था।' आखिरी सीटी बजने तक उन्होंने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। सुमित ने 1-10 की हार को जीत में बदल दिया था।

सुमित के कोच ने भी दिया बड़ा बयान

सुमित के कोच अश्वनी दहिया, जो हरियाणा में अश्वनी अखाड़ा खेल समिति चलाते हैं, उन्होंने कहा, 'कुश्ती में ताकत की जरूरत होती है, लेकिन लड़ाई दिमाग से जीती जाती है। वो बाउट टर्निंग पॉइंट था। उसने दिखाया कि सुमित कौन है। वह एक योद्धा है, मैट पर भी और मैट के बाहर भी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.